भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप

कराड (जिला सातारा, महाराष्ट्र) : कांग्रेस के नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के परिवार के सदस्यों ने अनेक स्थानों पर मतदान किया है । भतीजा इंद्रजीत चव्हाण, इंद्रजीत की पत्नी, मां तथा लडके इनके ३ स्थानों पर मतदाता सूची में नाम हैं । भाजपा के पदाधिकारियों ने यह आरोप लगाया है कि पृथ्वीराज चव्हाण का दूसरा भतीजा राहुल चव्हाण तथा उनके परिवार का भी ३ स्थानों पर मतदाता सूची में नाम हैं तथा इन सभी ने अपनी आयु बदलकर मतदान किया है । ‘तो क्या पृथ्वीराज चव्हाण के परिवार ने इसी प्रकार से पिछले कुछ वर्षाें से २-३ बार मतदान कर चुनाव में सफलता प्राप्त की ? तथा क्या इसके लिए पृथ्वीराज चव्हाण की सहमति थी ?’ जैसे प्रश्न भी भाजपा पदाधिकारियों ने उठाए हैं । भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये तथा अतुल भोसले ने भी ये गंभीर आरोप लगाए हैं ।
इस संदर्भ में भाजपा के कराड दक्षिण तहसील अध्यक्ष धनंजय पाटील ने कहा, ‘‘कराड दक्षिण विधानसभा चुनावक्षेत्र में २-३ बार मतदाता पंजीकरण हुआ है । तो क्या पृथ्वीराज चव्हाण ने इसप्रकार मत प्राप्त कर वर्ष २०१४ तथा वर्ष २०१९ का चुनाव जीता था ? अतः वास्तविक ‘मतचोरी’ पृथ्वीराज चव्हाण ने ही की है । कराड में पृथ्वीराज चव्हाण के पाटण कॉलोनी के उनके घर के १५ सदस्यों के नाम मतदाता सूची में हैं । उनमें से अनेक सदस्य घर में नहीं रहते ।’’
राहुल गांधी इसका उत्तर दें ! – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
इस संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘भाजपा पदाधिकारियों ने जो आरोप लगाए हैं, उससे वास्तविक मतचोर कौन हैं ?, यह सामने आया है; इसलिए अब राहुल गांधी को ही इसका उत्तर देना चाहिए’, ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।
संपादकीय भूमिका
|
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
मुख्यमंत्री ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज की चरणपादुकाओं का किया दर्शन !
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री