हिन्दू संगठनों ने व्यक्त किया विरोध

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – शहर में पुलिस कांस्टेबल सोहेल खान का हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचानेवाला एक वीडियो वायरल हुआ है । इसमें उसने जन्माष्टमी के दिन मंदिर में खडे होकर ‘अल्लाह ही एकमात्र है तथा उसके अलावा कोई पूजा के योग्य नहीं है,’ ऐसे बोलवाला गाना बजाया तथा उसका वीडियो बनाया । हिन्दू संगठनों ने इसे धार्मिक सौहार्द के विरुद्ध बताते हुए आपत्ति दर्शाई है । हिन्दुओं ने इस घटना का विरोध किया है तथा गाजियाबाद पुलिस से सोहेल खान के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है । (वास्तव में हिन्दुओं पर ऐसी मांग करने का समय क्यों आता है ? पुलिस ऐसे धर्मांध पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती ? – संपादक) कुछ हिन्दुओं ने गाजियाबाद पुलिस स्टेशन में इस संबंध में परिवाद पंजीकृत किया है ।
गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई आरंभ कर दी है । ‘हिन्दू रक्षा दल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. पिंकी चौधरी ने ‘एक्स’ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों को ‘टैग’ करके सोहेल खान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है । गाजियाबाद पुलिस ने बताया है कि इस वीडियो के संबंध में जांच आरंभ कर दी गई है । किसी भी अनुचित कार्य के लिए उत्तरदायी (जिम्मेदार) व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
संपादकीय भूमिकाक्या ऐसे पुलिसकर्मियों से भरी पुलिस फोर्स दंगों के समय पीडित हिन्दुओं की रक्षा करेगी ? इन पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए ! |
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या