Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पाक की युद्ध नौकाओं का कराची से पलायन हुआ उजागर !

भारत की मिसाइलों के भय से ईरान के पास ग्वादर बंदरगाह पर छिप गईं ।

नई दिल्ली – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पाक की युद्ध नौकाएं (युद्धपोतें) ईरान के समुद्र तट के पास जाकर छिप गई थीं, ऐसी जानकारी अब सामने आई है । इस संदर्भ में उपग्रह द्वारा लिया गया छायाचित्र पहली बार सामने आया है । इससे यह स्पष्ट होता है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पाक कितना भयभीत था ।

१. पाकिस्तान के कराची बंदरगाह की ये युद्ध नौकाएं ईरान की सीमा के पास समुद्र तट पर शरण लेती हुई दिखाई दी हैं । कराची से १०० किलोमीटर दूर स्थित ग्वादर बंदरगाह पर पाकिस्तान की मुख्य युद्ध नौकाएं रुकी हुई थीं । भारतीय मिसाइलों के आक्रमणों से स्वयं को बचाने के लिए वे यहां पहुंची थीं । ग्वादर एक पाकिस्तानी बंदरगाह है, जो ईरान की सीमा के पास है ।

२. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भारतीय नौसेना को अरब सागर में तैनात किया गया था; परंतु उन्होंने वास्तव में इसमें भाग नहीं लिया था । यदि उन्हें आदेश मिला होता, तो वे ग्वादर बंदरगाह पर आक्रमण करके पाक की युद्ध नौकाओं को डुबा देते । वर्ष १९७१ के युद्ध में भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह एवं वहां के तेल के भंडारों, साथ ही युद्ध नौकाओं को भी भारी क्षति पहुंचाया था ।

संपादकीय भूमिका 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पाक की सेना को पूरी तरह नष्ट करने का सुनहरा अवसर था एवं भारत ने उसे खो दिया, ऐसा ही इससे बार-बार अनुभव हो रहा है !