१२ मिनट की पत्रकार परिषद में पत्रकारों के किसी भी प्रश्न का उत्तर नही दिया ।

वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच यूक्रेन के साथ का युद्ध रोकने पर अमेरिका के अलास्का राज्य में ३ घंटे चर्चा हुई । उसके बाद दोनों नेताओं ने केवल १२ मिनट संयुक्त पत्रकार परिषद की, किन्तु इसमें उन्होने पत्रकारों के किसी भी प्रश्न का उत्तर नही दिया । ट्रम्प इस समय बोले कि, ‘हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही । हमारे अनेक सूत्रो पर एकमत हुआ, परन्तु कोई भी समझौता नहीं हुआ ।’ पुतिन बोले कि, ‘रूस की सुरक्षा हमारे लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण है ।’ पुतिन ने अगली बैठक मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया । इसके बाद दोनों नेता मंच से चले गये ।
चर्चा पर भारत का प्रभाव
इस बैठक के केंद्र में यूक्रेन होगा, ऐसा निश्चित माना जा रहा था, परन्तु बैठक से पहले और बाद में भी ट्रम्प ने भारत का नाम लिया । साथ ही पुतिन ने भी भारत का नाम लिया । इसलिये यह बैठक भारत ने अपने अधिकार में ले ली है, ऐसी टिप्पणी अधिकारी करने लगे । पुतिन बोले कि, ‘सूत्र सुलझाने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है ।’ ट्रम्प ने ‘फॉक्स न्यूज’ समाचार वाहिनी से बोलते समय भारत का उल्लेख किया । ‘रूस ने उसका एक महत्वपूर्ण भागीदार और ग्राहक खो दिया’ ऐसा कथन उन्होने दिया। चीन के विषय में ट्रम्प बोले कि, अब चीन पर यदि मैं और भी बडे आयात शुल्क लगा दू, तो चीन की तथा रूस की स्थिति बिगड जायेगी ।
रूस से तेल लेनेवालो पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के निर्णय पर विचार करेंगे – ट्रम्प
इस बैठक के बाद ट्रम्प समाचार माध्यमो से बोले कि, ‘रूस से तेल खरीदनेवाले देशों पर प्रत्युत्तर रूप से अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने के निर्णय पर विचार हमें करना पड सकता है । किन्तु अभी ऐसा करने की आवश्यकता नही है ।’ ट्रम्प ने भारत पर अतिरिक्त २५ प्रतिशत कर लगाने की घोषणा इससे पहले ही की है ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी