पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर का प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को पत्र ।

नई दिल्ली – आगामी ‘रामायण’ इस हिंदी फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले हैं । इसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है । वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर, तथा ‘महाभारत’ इस दूरदर्शन धारावाहिक में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना इसमें सम्मिलित हैं । ‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ के संस्थापक उदय माहुरकर ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है । उसमें उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ फिल्म में ‘पॉर्न’ दृश्य (अश्लील दृश्य) करने के बाद रणबीर कपूर का भगवान श्रीराम की भूमिका करना अनुचित है । ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर ने नशा, अपराध और अश्लीलता का प्रचार किया है । ऐसे अभिनेता द्वारा श्रीराम की भूमिका करने से भगवान की छवि कलुषित होगी । रणबीर कपूर को इस फिल्म से हटाया जाए, ऐसी मांग उन्होंने की है ।
फिल्म के प्रचार के लिए ५ सहस्र करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा ।
माहुरकर के अनुसार, रामायण फिल्म के लिए ५ सहस्र करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है । यदि रणबीर कपूर का चेहरा प्रचार के लिए प्रयोग किया गया, तो इससे यौन अश्लीलता, अपराध और नैतिक पतन को बढावा मिलेगा । इसका प्रभाव बच्चों और अगली पीढ़ी पर होगा और देशभर के हिन्दुओं के मन में भगवान श्रीराम की अनुचित छवि बनेगी । यह कला स्वतंत्रता की बात नहीं बल्कि सुनियोजित सांस्कृतिक हानि है, जो बडी मात्रा में मीडिया के माध्यम से की जा रही है । मंदिर की दीवार को छुए बिना भक्ति के मूल गर्भगृह को नष्ट करने का प्रयास चल रहा है ।
रामायण फिल्म की भूमिकाओं के पुनर्विचार की मांग
माहुरकर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय, तथा फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा से रामायण फिल्म की भूमिकाओं पर पुनर्विचार करने की मांग की । श्रीराम की भूमिका रणबीर कपूर के स्थान पर किसी अन्य अभिनेता को दी जाए, ऐसा उन्होंने सुझाव दिया ।
Can an actor who did a semi-p0rn role with a half-naked actress in film ‘Animal’ be cast as Lord Ram in a mega film ? Nation must take a call.
Sharing my letter to GOI urging it on behalf of the nation to replace Ranbir Kapoor as Ram in Namit Malhotra’s upcoming mega film on…
— Uday Mahurkar (@UdayMahurkar) August 12, 2025
…तो आज के हिन्दू चुप नहीं बैठेंगे ! – मुकेश खन्ना की चेतावनी

अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी रणबीर कपूर के श्रीराम की भूमिका पर आपत्ति जताई है । उन्होंने कहा कि रणबीर अच्छे अभिनेता हैं; पर उनके पीछे ‘एनिमल’ फिल्म की छवि है । रामायण से बड़ा विषय हो ही नहीं सकता; पर यदि ‘आदिपुरुष’ फिल्म की तरह इसमें अनुचित प्रसंग डाले गए तो आज के हिन्दू चुप नहीं बैठेंगे ।
रणबीर के समय-समय पर हुए विरोध ।१. गोमांस खाने वाला होने के कारण रणबीर कपूर को महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश से रोका गया था । रणबीर के कुछ वर्ष पूर्व के एक वीडियो में उन्होंने स्वयं को ‘बिग बीफ गाय’ (मैं गोमांस खाने वाला व्यक्ति हूं) कहा था, जिसके कारण वर्ष २०२२ में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के पहले रणबीर और आलिया भट्ट उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे, तो हिन्दू संगठनों ने उन्हें प्रवेश से रोक दिया । २. श्रीराममंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में भी हुआ था विरोध वर्ष २०२४ में अयोध्या के भव्य श्रीराममंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में भी उनका विरोध किया गया था । ३. शराब के साथ ‘जय माता दी’ के नारे वर्ष २०२३ की क्रिसमस पार्टी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो प्रसारित हुआ । उसमें केक में शराब डालकर, आग लगाते हुए ‘जय माता दी’ के नारे देते हुए पूरा कपूर परिवार दिखा । इस घटना में रणबीर के विरुद्ध मुंबई उच्च न्यायालय में मुकदमा प्रविष्ट किया गया था । ४. पाकिस्तान पर प्रेम और हिन्दुओं पर आक्रमणों पर मौन । वर्ष २०२२ में सऊदी अरब के ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में रणबीर कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म ‘द लिजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की प्रशंसा की तथा पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की, परन्तु अप्रैल २०२५ में पहलगाम में हिन्दुओं पर हुए जिहादी आतंकवादी आक्रमण के विषय में उन्होंने कुछ नहीं कहा । |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi