Malegaon Blast : ‘हिन्दू आतंकवाद’ सिद्ध करने के लिए आई.एस्.आई. ने कांग्रेस को मोहरा बनाया !

  • मालेगांव बमविस्फोट से बरी आरोपियों ने किया रहस्योद्घाटन !

  • चीन ने भी की सहायता !

  • कसाब के जीवित पकडे जाने से २६/११ आक्रमण का ठीकरा हिन्दुओं पर फोडने का षड्यंत्र हुआ विफल !

(आई.एस्.आई. अर्थात इंटर सर्विस इंटेलिजेंस – अंतर्सेवी गुप्तचर संगठन)

बाईं ओर से श्री. जगदीश म्हात्रे, श्री. सुधाकर चतुर्वेदी, मेजर रमेश उपाध्याय, श्री. श्याम साहू, श्री. समीर कुळकर्णी एवं श्री. राकेश धावडे

मुंबई, ७ अगस्त (संवाददाता) : सिमी के आतंकियों द्वारा बम बनाते समय मालेगांव में विस्फोट होने की संभावना है । अन्वेषण विभागों ने इसकी जांच की, तो सच्चाई सामने आएगी । ‘हिन्दू आतंकवाद’ का षड्यंत्र भी पाकिस्तान में रचा गया । पाकिस्तान का गुप्तचर संगठन आई.एस्.आई. ने इसके लिए कांग्रेस को मोहरा बनाया । वर्ष २००९ के चुनाव में हिन्दुओं को आतंकवादी ठहराने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था तथा इसके लिए चीन से भी सहायता ली गई थी, यह गंभीर आरोप मेजर रमेश उपाध्याय ने लगाया । ‘मालेगांव बमविस्फोट २००८’के अभियोग से बरी हिन्दुत्वनिष्ठों ने ७ अगस्त को वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में पत्रकार वार्ता कर यह गंभीर आरोप लगाया । इस पत्रकार वार्ता में सुधाकर चतुर्वेदी, राकेश धावडे, समीर कुलकर्णी, श्याम साहू एवं जगदीश म्हात्रे उपस्थित थे ।

कांग्रेस के नेता मानो पाकिस्तान के मोहरे होने की भांति वक्तव्य दे रहे हैं !

मेजर रमेश उपाध्याय (निवृत्त)

रमेश उपाध्याय ने आगे कहा कि २६ नवंबर २००८ के (‘२६/११’के) मुंबई आतंकी आक्रमण का ठीकरा हिन्दुओं पर फोडने का पाकिस्तान का षड्यंत्र था तथा उसके लिए ही आक्रमणकारी आतंकियों ने हाथों में भगवा रंग के धागे भी बांध लिए थे । ‘समीर चौधरी’, इस फर्जी नाम से कसाब मुंबई में रहा; परंतु उसके जीवित पकडे जाने से हिन्दुओं को आतंकी ठहराने का यह षड्यंत्र विफल रहा । मालेगांव में फूटा बम साध्वी प्रज्ञा सिंह के दोपहिया वाहन में फूटा, इसका कोई प्रमाण नहीं है । हम कभी भी मालेगांव नहीं गए । ‘ऑपरेशन सिंदूर’के संदर्भ में भी कांग्रेसी नेताओं ने पाकिस्तान की भाषा बोली । कांग्रेस के नेता मानो पाकिस्तान के मोहरे होने की भांति वक्तव्य दे रहे हैं ।

हिन्दुओं को आतंकी कहनेवाले पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अगला चुनाव जीतकर दिखाएं ! – समीर कुळकर्णी

श्री. समीर कुळकर्णी

अंग्रेजों ने भारत पर शासन कर भी कभी भी क्रांतिकारियों को आतंकवादी नहीं ठहराया; परंतु कांग्रेस ने सत्ता के लिए हिन्दुओं को आतंकवादी ठहराने की गंदी राजनीति की । मालेगांव बमविस्फोट की घटना से हमारा लेशमात्र भी संबंध नहीं था । बहुसंख्य हिन्दुओं के मतों पर सत्ता भोगकर हिन्दुओं को आतंकवादी कहते समय पृथ्वीराज चव्हाण को लज्जा आनी चाहिए । पृथ्वीराज चव्हाण अगला चुनाव जीतकर दिखाएं ।

मतों के लिए कांग्रेस ने हिन्दुओं को तथा भगवा को अपकीर्त किया ! – श्याम साहू

श्याम साहू ने यह आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वोटबैंक के लिए कितने लोगों को कारागृह में डाला तथा कितने लोगों का जीवन ध्वस्त किया, इससे कांग्रेस को कोई अंतर नहीं पडता । वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने हिन्दुओं की तथा भगवा की अपकीर्ति की । हिन्दुओं के नेताओं की अपकीर्ति करने हेतु हमारे मुंह से उनके नाम उगलवाने के लिए कांग्रेस ने हम पर दबाव बनाया ।’’

कांग्रेस डूबकर रहेगी ! – सुधाकर चतुर्वेदी

श्री. सुधाकर चतुर्वेदी

श्री. सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस डूबेगी; इसलिए वे हिन्दुओं को आतंकी ठहराने का प्रयास कर रही है । इससे शेष बची कांग्रेस भी मिट जाएगी । आप पृथ्वीराज चव्हाण को थप्पड लगाईए तथा उसके बदले मुझ से २ लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त कीजिए ।’’

केवल राकेश धावडे का मित्र होने के कारण मुझे बंदी बनाया गया ! – जगदीश म्हात्रे

अपनी पीडा व्यक्त करते हुए श्री. जगदीश म्हात्रे ने कहा, ‘‘राकेश धावडे मेरा मित्र है, केवल इसीलिए मुझे बंदी बनाया गया । मालेगांव बमविस्फोट से मेरा कोई भी संबंध नहीं था; परंतु मुझे ५ वर्ष कारागृह में रखा गया ।’’

संपादकीय भूमिका

इन आरोपों का गहन अन्वेषण कर सच्चाई देश के सामने लाना तथा निर्दाेष हिन्दुत्वनिष्ठों को न्याय दिलाना अब आवश्यक हो गया है । केंद्र एवं राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर जांच का आदेश देना चाहिए !