|

नई दिल्ली – उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को फटकारते हुए कहा कि ‘चीन ने २ सहस्र वर्ग किमी भारतीय भूमि पर नियंत्रण कर लिया, यह आपको कैसे पता चला ? विश्वसनीय जानकारी क्या है ? यदि आप सच्चे भारतीय होते, तो आप ऐसा नहीं कहते ।’ राहुल गांधी ने वर्ष २०२२ में लद्दाख दौरे के समय एक सभा में बोलते हुए दावा किया था कि चीन ने भारत की २ सहस्र किमी भूमि पर नियंत्रण कर लिया है । इस दावे के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में एक याचिका प्रविष्ट की गई है । राहुल गांधी के समन के विरुद्ध याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया गया है । न्यायालय ने राहुल गांधी के विरुद्ध निचले न्यायालय में चल रही कार्रवाई पर भी रोक लगा दी ।
सोशल मीडिया पर नहीं, संसद में बोलें !
न्यायालय ने कहा कि, ‘जब सीमा पार संघर्ष चल रहा हो, तो क्या आप यह सब बोल सकते हैं ? आप संसद में प्रश्न क्यों नहीं पूछते ? आप (राहुल गांधी) विपक्ष के नेता हैं, संसद में बोलें, सोशल मीडिया पर नहीं । आप जो चाहें बोलें । संविधान के अनुच्छेद १९ के अंतर्गत आपको वे अधिकार हैं; परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि एक दायित्व वाले (जिम्मेदार) लोकसभा विपक्ष के नेता के रूप में आप यह सब करेंगे ।’
चीन ने भारत की एक इंच भी भूमि पर नियंत्रण नहीं किया है ! – तत्कालीन उपराज्यपाल बी.डी. मिश्रा

राहुल गांधी के आरोपों पर लद्दाख के तत्कालीन उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा ने कहा था कि, चीन ने भारत की एक इंच भी भूमि पर नियंत्रण नहीं किया है । वर्ष १९६२ (भारत-चीन युद्ध) में जो कुछ हुआ, उसके बारे में बात करने का कोई लाभ नहीं है । आज सीमा पर अंतिम भूमि भी हमारे नियंत्रण में है । यदि स्थिति अधिक बिगड़ती, सेना उचित प्रत्युत्तर देने के लिए तैयार है ।
संपादकीय भूमिकाइस प्रकार के निराधार आरोप लगानेवालों को कारावास का दंड मिलना चाहिए ! यदि राहुल गांधी के स्थान पर कोई सामान्य नागरिक होता, तो सरकार ने उसपर कब की कार्रवाई कर दी होती ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba