|

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – पुलवामा जिले के लोसवानी गांव में रहनेवाला रैना एकमात्र हिन्दू परिवार है । पडोस में रहनेवाले एक मुस्लिम परिवार ने उन्हें धोखा दिया । उस परिवार के सज्जाद मीर नामक युवक ने नेहा रैना नाम की युवती को प्यार के जाल में फंसाया, उसका धर्मांतरण किया तथा पश्चात उससे निकाह (इस्लाम के अनुसार विवाह) किया । मुख्य बात यह है कि सज्जाद ने विवाह से ५ दिन पहले ही एक अन्य मुस्लिम लडकी से निकाह किया था । इस प्रकरण में हिन्दू परिवार द्वारा पुलिस में परिवाद प्रविष्ट कराने के उपरांत परिवाद पंजीकृत कर लिया गया है । तथापि, अभी तक सज्जाद को बंदी नहीं बनया गया । इस प्रकरण में १ अगस्त को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई ।
पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है!
१. वर्ष १९०० में जब लाखों हिन्दू परिवार कश्मीर से पलायन कर रहे थे, तब लोसवानी गांव के मुसलमानों ने रैना परिवार को ‘कश्मीरीयत (कश्मीर में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा) आपकी रक्षा करेगी’, यह कहकर रोक लिया । रैना परिवार ने इस पर अंधविश्वास किया ।
२. पडोसी मुस्लिम परिवार का सज्जाद मीर स्वयं को नेहा का भाई बताता था; परंतु इसी मुस्लिम परिवार ने ३५ साल पश्चात रैना के पीठ में छुरा घोंपा ।
३. सज्जाद ने नेहा को प्यार के जाल में फंसाया, घरवालों के विरुद्ध भडकाया तथा उसका धर्मांतरण कर उसे उसके परिवार से दूर कर दिया ।
४. ११ मई २०२५ को उसने एक मुस्लिम लडकी से निकाह किया एवं तुरंत १६ मई को नेहा से निकाह कर लिया । इस विवाह का कोई कानूनी पंजीकरण नहीं किया गया, और न ही उसके माता-पिता की अनुमति ली गई ।
५. इस प्रकरण में रैना परिवार ने पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया है । पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत कर जांच की तो एक वीडियो सामने आया । इसमें नेहा का बलपूर्वक धर्मांतरण होते हुए दिख रहा है; परंतु उसमें वह कह रही है कि, ‘मैं स्वेच्छा से इस्लाम स्वीकार कर रही हूं ।’ यह वीडियो न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के उपरांत पुलिस प्रशासन के कामकाज पर प्रश्न खडे हो गए हैं ।
६. इस प्रकरण में श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रमोद मुतालिक, साथ ही यति मां चेतनानंद सरस्वती ने विरोध करते हुए नेहा को वापस लाने एवं कश्मीर में हिन्दुओं की रक्षा के लिए एक सुरक्षा बल नियुक्त करने की मांग की है ।
कश्मीरी हिन्दू स्त्रियों को ‘लव जिहाद’ से बचाओ ! – पनुन कश्मीरइस प्रकरण में ‘यूथ फॉर पनुन कश्मीर’ के राहुल कौल ने ‘सनातन प्रभात’ को बताया कि १९९० के दशक में हुए हिन्दुओं के नरसंहार के समय उनका कोई संरक्षक नहीं था । आज नेहा रैना के साथ हुई घटना को देखते हुए पूरे भारत के हिन्दुओं को संगठित होना चाहिए । राज्य तथा केंद्र सरकार पर दबाव डालकर इस प्रकरण में हिन्दुओं की रक्षा के लिए प्रयास किए जाने चाहिए । कौल ने सरकार से मांग की कि कश्मीर में कार्यरत हिन्दू स्त्रियों को लव जिहाद से सुरक्षा मिले । सज्जाद मीर को तुरंत बंदी बनाया जाए । उसका नेहा के साथ किया गया निकाह अवैध घोषित किया जाए, एवं हिन्दू लडकियों को कानूनी सुरक्षा का पूर्ण विश्वास दिलाया जाए । |
संपादकीय भूमिकाकश्मीर में ९० के दशक में हिन्दुओं का नरसंहार कर, तथा उन्हें भगाकर वहां की हिन्दू जनसंख्या कम कर दी गई । अब आतंकवाद के साथ लव जिहाद जैसे अस्त्रों का प्रयोग कर वहां के हिन्दुओं को समाप्त किया जा रहा है, यही इस घटना से प्रमाणित होता है ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।