केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में स्पष्ट किया :

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ३० जुलाई को राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के समय गर्व से कहा, “मैं गर्व से कह सकता हूं कि कोई भी हिन्दू आतंकवादी नहीं हो सकता ।”
हिन्दू कभी आतंकी नहीं हो सकता…कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए भगवा आतंकवाद के झूठे केस बनाये। pic.twitter.com/4zajrEhO9u
— Amit Shah (@AmitShah) July 30, 2025
अमित शाह द्वारा प्रस्तुत मुख्य बिंदु :
१. शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने वोटों के लिए आतंकवाद को धार्मिक रंग देने का प्रयास किया, परंतु भारत के लोगों ने इस झूठ को निरस्त कर दिया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इसे बढावा देनेवालों में से एक थे ।
२. २६ नवंबर २००८ के मुंबई आक्रमणों का उल्लेख करते हुए शाह ने उन प्रयासों को याद दिलाया जिनमें कुछ दलों द्वारा इन आतंकवादी आक्रमणों के लिए हिन्दुत्ववादी संगठनों को उत्तरदायी (जिम्मेदार) ठहराने का प्रयास किया गया था । उन्होंने दावा किया कि “यह सब राजनीतिक लाभ के लिए किया गया था । निर्दोष लोगों को जेल में डाला गया, प्रताडित किया गया तथा अपकीर्त (बदनाम) किया गया । यह सब न्याय के लिए नहीं, अपितु चुनावी उद्देश्य से एक षड्यंत्र रचने के लिए किया गया था ।”
३. शाह ने आगे कहा कि “इस देश में आतंकवाद फैलने का एकमात्र कारण कांग्रेस का वोट बैंक का गणित था ।” उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि संसद पर आतंकवादी आक्रमण के दोषी मोहम्मद अफजल की फांसी के दंड को पी. चिदंबरम के गृहमंत्री रहते हुए कई सालों तक लागू नहीं किया जा सका ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।