
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) – हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती (पूर्व में पूजा शकुन पांडे) को एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से उनका जीवन समाप्त करने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने लिखा, “तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है, दो दिन में तुझे मार डालूंगा ।” यह नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है । डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने इस संबंध में गांधी पार्क थाने में लिखित सूचना प्रविष्ट कराई है । पुलिस का कहना है कि वे उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे ।

डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें कई बार अज्ञात नंबरों से जीवन समाप्त करने की धमकियां मिल चुकी हैं । इन सभी घटनाओं में थाने में लिखित सूचना प्रविष्ट की गई हैं, परन्तु अब तक धमकी देने वालों का कुछ पता नहीं चल सका है । उन्होंने अब पुलिस से सुरक्षा की मांग की है ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न