
मुंबई – वर्ष २०२९ तक भारत को विश्व की तृतीय सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने में कृषि क्षेत्र के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहेगा, ऐसी सूचना केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने दी । ४ जुलाई को सह्याद्रि अतिथिगृह में आयोजित पत्रकार परिषद में वे बोल रहे थे ।
India Set to Become World's 3rd-Largest Economy by 2029: MSME Minister @jitanrmanjhi
Union MSME Minister Jitan Ram Manjhi says MSMEs and agriculture will play a key role in India’s rise.
🔹 MSMEs contribute 30.1% to GDP, 35.4% to manufacturing, 45.73% to exports
🔹 34 crore… pic.twitter.com/H3SmpOGcnC— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 5, 2025
उन्होंने आगे कहा –

१. भारत विश्व की चतुर्थ विकसित अर्थव्यवस्था है । भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का ३०.१ प्रतिशत, उत्पादन क्षेत्र का ३५.४ प्रतिशत तथा वस्तुओं के निर्यात में ४५.७३ प्रतिशत योगदान है ।
२. खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार एवं विक्रय द्वारा ₹ १ करोड ७० लाख का व्यवसाय हुआ है ।
३. अब तक देश के ३४ करोड निष्क्रिय व्यक्तियों (बेरोजगार) को जीविका प्रदान किया गया है । इससे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का २२ करोड निष्क्रिय लोगों को जीविका का माध्यम देने का स्वप्न पूर्ण हुआ है ।
४. ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ के अंतर्गत छोटे-मोटे व्यवसाय करने वालों को सहायता दी जाती है । उन्हें प्रशिक्षण देकर उद्योग स्थापना हेतु प्रथम चरण में ₹ १५ सहस्त्र की सहायता प्रदान की जाती है । उनके कार्य का स्वरूप, गुणवत्ता तथा स्तर देखकर ₹ १ लाख से ₹ ४ लाख तक सहायता दी जाती है । ‘प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना’ के अंतर्गत अब तक ८० लाख ३३ सहस्त्र व्यवसाय उपलब्ध कराए गए हैं । इसमें से ८० प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में तथा २० प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में जीविका के माध्यम दिए गए हैं ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !