
एक्रा (घाना) – प्रधानमंत्री मोदी इस समय पश्चिमी अफ्रीका के देश घाना की यात्रा पर हैं । इस दौरान उन्हें घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा द्वारा घाना का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया । इस पुरस्कार का नाम ‘दि ऑफिसर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ है । प्रधानमंत्री के प्रशासनिक तथा वैश्विक नेतृत्व के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है, ऐसा घाना सरकार ने बताया है ।

पुरस्कार प्राप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, मैं घाना की जनता और सरकार का आभार प्रकट करता हूँ । दोनों देशों की युवा पीडी के भविष्य को, उनकी महत्त्वाकांक्षाओं को, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को तथा दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को मैं यह पुरस्कार अर्पित करता हूं । भारत सदैव घाना के साथ खड़ा रहेगा और एक मित्र तथा विकास में भागीदार के रूप में हमेशा घाना की सहायता करता रहेगा, ऐसा आश्वासन भी मोदी ने इस अवसर पर दिया ।
वास्तव में वर्ष २००८ तक यह घाना का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार था; लेकिन बाद में ‘ग्रैण्ड ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड ईगल्स ऑफ घाना’ को सर्वोच्च पुरस्कार घोषित किया गया ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan