
नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने एक बांग्लादेशी तृतीयपंथी घुसपैठिए को पकडकर पुनः बांग्लादेश भेजा था । वह ४५ दिनों के पश्चात पुनः भारत में घुसपैठ करके दिल्ली पहुंच गया, यह बात उजागर हुई है । पूर्व में वह अनेक वर्षों से दिल्ली में निवास कर भिक्षा मांगकर जीवनयापन कर रहा था । पुनः आने के उपरान्त वह फिर से पूर्ववत शालीमार बाग में ही रहने लगा । उसका नाम सुहान खान (आयु ३० वर्ष) है ।
दिल्ली पुलिस ने मई मास में दिल्ली से ३०० से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकडा था । उन्हें मई तथा जून माह में त्रिपुरा के अगरतला से विमान द्वारा बांग्लादेश की सीमा के पार भेजा गया था ।
संपादकीय भूमिकाइससे यह स्पष्ट होता है कि बांग्लादेश की सीमा पर भ्रष्टाचार हो रहा है अथवा सुरक्षा व्यवस्था में त्रुटियां हैं । यदि ऐसा है, तो भारत से बांग्लादेशियों को कभी निष्कासित किया ही नहीं जा सकता अथवा यदि निष्कासित किया गया, तो भी वे बारंबार लौटते रहेंगे । यह स्थिति पुलिस तथा प्रशासन के लिए लज्जास्पद है । |
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court
Sangli Hindu Migration : धर्मांधों के उत्पीडन के कारण बिसूर (सांगली) ग्राम से १० हिन्दू परिवार पलायन की तैयारी में ।
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया