नागपुर में स्वास्थ्य सेवा का नया प्रयोग

नागपुर – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में नागपुर शहर के उपेक्षित क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान प्रारम्भ किया गया है । इस पहल के अंतर्गत नागपुर के लगभग ३० वर्ष और उससे अधिक आयु के २ सहस्त्र नागरिकों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी ।
इसके लिए सॅनोफी इंडिया लिमिटेड, नागपुर महानगरपालिका और पिरामल स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (PSMRI) के मध्य त्रिपक्षीय समझौता हुआ है । इस समझौते के अंतर्गत दो ‘मोबाइल मेडिकल यूनिट्स’ (MMUs) आरंभ की गई है । यह अभियान सॅनोफी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है ।
इन मोबाइल यूनिट्स का मुख्य उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मुख कैंसर जैसे गैर-संक्रामक रोगों की समय पर पहचान करना, आवश्यक उपचार प्रदान करना अथवा रोगियों को आगे की चिकित्सा उपचार हेतु भेजना है । ये मोबाइल यूनिट्स शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सेवाएं प्रदान कर रही हैं । इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता, जीवनशैली में सुधार और नशामुक्ति परामर्श सेवाओं को भी सम्मिलित किया गया है ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Wrong Blood : राजस्थान के अस्पताल में प्रसूता को ‘ओ-पॉजिटिव’ के स्थान पर असावधानीवश ‘बी-पॉजिटिव’ रक्त चढाया गया , अवस्था गंभीर ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।