
ब्रुसेल्स (बेल्जियम) – विश्व को यह समझना चाहिए कि आतंकवाद केवल एक देश अथवा प्रदेश की समस्या नहीं है, अपितु यह एक वैश्विक संकट है, जो देर-सवेर सभी को प्रभावित करेगा, ऐसा आवाहन भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां किया । वे प्रसार माध्यमों से बात कर रहे थे ।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के विरुद्ध भारत की कार्रवाई है !
पहलगाम में आतंकवादी आक्रमण के उपरांत भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को केवल ‘भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद’ के रूप में देखने की अपेक्षा आतंकवाद के विरुद्ध भारत की कार्रवाई के रूप में देखें, ऐसा आवाहन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिमी देशों से किया । ‘वास्तविक सूत्र आतंकवाद होते हुए भी अंतरराष्ट्रीय माध्यम अनेक बार भारत के कृत्य का ‘प्रतिशोध’ के रूप में उल्लेख करते हैं’, ऐसी आलोचना भी उन्होंने इस समय की ।
पाकिस्तान ने लादेन को छिपाया था !
जयशंकर आगे बोले कि जिस देश में ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को अनेक वर्षों तक सैन्य क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था, उस देश पर विश्वास करना कठिन है ।
पश्चिमी देशों को पुरानी भूमिका पर विचार करना चाहिए !
जयशंकर ने यूरोपीय समाचार एजेंसी ‘यूराएक्टिव’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि, स्वतंत्रता के उपरांत जब पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किए, तब पश्चिमी देश उसके साथ खडे रहे । आज अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों के विषय में बात करनेवाले देशों को पहले अपनी पुरानी भूमिका पर विचार करना चाहिए ।
यूरोपीय देशों को अमेरिका की ओर नहीं देखना चाहिए !
अब विश्व बहुध्रुवीय होता जा रहा है । यूरोप को भी अपने निर्णय स्वयं लेने होंगे । यूरोप को केवल अमेरिका या अन्य देशों की ओर नहीं देखना चाहिए, ऐसा आवाहन जयशंकर ने किया ।
भारत रूस-यूक्रेन युद्ध का भाग नहीं है !
रूस-यूक्रेन के विषय में जयशंकर बोले कि भारत युद्ध के द्वारा समाधान निकालने पर विश्वास नहीं करता । भारत का ऐसा विश्वास है कि मतभेद शस्त्रों से नहीं, अपितु संवाद से सुलझाए जाने चाहिए । भारत इस युद्ध का भाग नहीं है तथा भारत को क्या करना चाहिए, यह निर्धारित करने का अधिकार किसी को भी नहीं है ।
संपादकीय भूमिकाविश्व को भारत में होने वाले आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है । वे केवल अपना ही विचार करते हैं । इसलिए भारत को विश्व को आतंकवाद के विषय में बताने की अपेक्षा भारत में आतंकवाद फैलानेवाले पाक को नष्ट करने पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है ! |
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
‘शिप रीसाइक्लिंग’ (जहाज पुनर्चक्रण) में भारत विश्व में नंबर १ पर !