हिन्दुओं द्वारा प्रदर्शन

हैदराबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित मंदिर की ६ एकड भूमि को हथियाने के विरोध में हिन्दुओं ने मोसेस खटियन जिले के तांडो जाम सिटी स्थित प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया । इसमें स्त्रियां एवं बच्चे सहभागी हुए थे । ‘पाकिस्तान दलित इत्तेहाद’ संगठन के आवाहन पर ये प्रदर्शन किए गए । प्रदर्शनकारियों ने बताया कि, निर्माण व्यावसायियों ने शिव मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया है ।
१. हिन्दुओं के नेता सिटल मेघवार ने इस अवसर पर कहा कि, कुछ लोगो ने मोसेस खटियन में स्थित शिव मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है ।
२. दूसरे नेता राम सुंदर बोले कि, मंदिर हमारे लिए पवित्र है एवं निर्माण व्यावसायियों ने मंदिर के चारो ओर की भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिसमे समुदाय के श्मशानभूमि का भी समावेश है ।
३. पाकिस्तान दलित इत्तेहाद के प्रमुख शिव काची ने कहा कि, पुलिस एवं जिला प्रशासन को लिखित आपत्ति देने के पश्चात भी कोई भी कानूनी कारवाई नही की गई ।
यदि सरकार एवं स्थानीय अधिकारियो ने इस ओर ध्यान नही दिया, तो अगले चरण में हैदराबाद शहर में प्रदर्शन किए जाएगे एवं न्यायालय में याचिका प्रविष्ट (दाखिल) की जाएगी ।
१०० वर्ष पुराना मंदिर
शिव मंदिर १०० वर्ष पुराना है । मंदिर के चारो ओर की ४ एकड जगह का प्रबंधन करने के लिए एक समिति है । मंदिर के समीप हिन्दुओं का अंतिम संस्कार किया जाता है । मंदिर में वार्षिक धार्मिक समारोह आयोजित किया जाता है ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान में हिन्दुओं पर हो रहा अन्याय कब रुकेगा? |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !