हमें शांति चाहिए एवं उसके लिए भारत के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं ! – Pakistan PM Shehbaz Sharif

ईरान के दौरे पर पाक के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का वक्तव्य !

पाक के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ ईरान के अध्यक्ष मसूद पाझ्श्कियान

तेहरान (ईरान) – हमें शांति चाहिए एवं उसके लिए हम चर्चा के लिए तैयार हैं । हम कश्मीर सहित अपने सभी प्रश्न संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुझाव के अनुसार सुलझाएंगे, ऐसा वक्तव्य पाक के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने किया है । वे वर्तमान में ईरान के दौरे पर हैं एवं उन्होंने ईरान के अध्यक्ष मसूद पाझ्श्कियान के साथ ली हुई संयुक्त पत्रकार परिषद में उन्होंने उपरोक्त वक्तव्य किया । भारत के साथ युद्धस्थिति के समय ईरान द्वारा दिए समर्थन के लिए शरीफ ने पाझ्श्कियान का आभार माना । शाहबाज शरीफ २५ मई से ३० मई के मध्य तुर्कीए, ईरान, अजरबैजान एवं ताजिकिस्तान के दौरे पर हैं । तुर्कीए की भेंट के उपरांत वे ईरान पहुंचे हैं । इन देशों में वे भारत के साथ के तनाव के विषय में पाकिस्तान का पक्ष रखेंगे ।

शाहबाज शरीफ ने आगे कहा कि, सिंधु नदी से संबंधित सूत्र पर हम अपने पडोसी से शांतिपूर्वक चर्चा करने के लिए तैयार हैं । यदि वे (भारत) गंभीर होंगे, तो हम व्यापार को बढावा देने एवं आतंकवाद से लडने के लिए चर्चा करने के लिए तत्पर हैं ।

संपादकीय भूमिका 

शांति के लिए भारत के साथ चर्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं है । पाक को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत को सौंपना चाहिए एवं कश्मीर एवं संपूर्ण भारत में आतंकवादी गतिविधियां रोकनी चाहिए । इसी से पाक को जो चाहिए वह शांति मिलेगी !