-
पाकिस्तान के समर्थन पर भारत ने तुर्कीए एवं चीन को फटकारा !

नई दिल्ली – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत ७ से १० मई के मध्य हुए सैन्य संघर्ष के समय पाकिस्तान ने भारत के विरुद्ध चीन एवं तुर्कीए देशों के शस्त्रों एवं उपकरणों का उपयोग किया, यह स्पष्ट हुआ है । इस पृष्ठभूमि पर भारत ने तुर्कीए एवं चीन को भारत-पाकिस्तान के मध्य संघर्ष के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया है ।
१. भारत ने कहा है ‘पाकिस्तान को सीमापार से होनेवाले आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना चाहिए एवं गत अनेक वर्षों से उसने पाले हुए आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए’, ऐसी आग्रहपूर्ण विनती तुर्कीए को पाक से करनी आवश्यक है ।
२. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परामर्शदाता एवं चीन के विदेश मंत्री ने १० मई २०२५ को आपस में चर्चा की थी । इसलिए चीन को जानकारी है कि, परस्पर विश्वास, परस्पर आदर एवं परस्पर संवेदनशीलता यह भारत-चीन संबंधों का आधार है, ऐसा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन को फटकारा है ।

३. पाकिस्तान द्वारा विनती करने के उपरांत ही भारत-पाकिस्तान के मध्य शस्त्रविराम पर समझौता हुआ, यह स्पष्टीकरण विदेश मंत्री डॉ. एस्. जयशंकर ने दिया । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी पूर्ण नहीं हुआ है । भविष्य में आतंकवादी आक्रमण होने पर उसे प्रत्युत्तर देने के लिए भारत पुनः पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर आक्रमण करेगा’, ऐसी चेतावनी उन्होंने दी ।
संपादकीय भूमिकाऐसी चेतावनियों को चीन एवं तुर्कीए अनदेखी ही करेंगे, यह भी उतना ही सत्य है । इन दोनों को शस्त्रों की भाषा समझ में आती है, इसलिए उन्हें उसी भाषा में उत्तर देना अपेक्षित है ! |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan