प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी !

बीकानेर (राजस्थान) – भारतीयों के जीवन से खिलवाड करने वालों को कदापि क्षमा नहीं किया जाएगा । भारत परमाणु शस्त्रों की धमकियों से नहीं डरेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से कहा कि भारत का रक्त बहाने वालों को इसकी एक-एक बूंद का मूल्य चुकाना होगा । “मोदी का रक्त गर्म है।” उन्होंने इस समय यह भी कहा कि, “अब मोदी की रगों में रक्त नहीं अपितु गर्म सिंदूर प्रवाहित हो रहा है ।” वह यहां भारतीय सीमा पर देशनोक क्षेत्र के पालना में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मार्गदर्शन में प्रस्तुत किए गए सूत्र !
१. विश्व ने देखा क्या होता है, जब सिंदूर को स्फोटक में बदल दिया जाता है !
पहलगाम में बहनों का सिंदूर मिटा दिया गया । गोलियां चलीं एवं उन गोलियों ने १.४ अरब देशवासियों के हृदय को रक्त रंजित कर दिया । तीनों सेनाओं को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई एवं तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर बाध्य कर दिया । हमने २२ मिनट में ९ सबसे बडे आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया । विश्व ने देखा कि जब सिंदूर को स्फोटक में बदला गया तो क्या हुआ।
२. आइए तीन सिद्धांतों के माध्यम से आतंकवाद को पराजित करें !
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकवाद से निपटने के लिए तीन सिद्धांत निर्धारित किये गये । पहला, यदि भारत पर कोई आतंकवादी आक्रमण होता है तो उसका मुंहतोड उत्तर दिया जाएगा। इसका समय हमारी सेना सुनिश्चित करेगी, सेना पद्धति भी सुनिश्चित करेगी, एवं परिस्थिति भी हमारे लिए अनुकूल होगी । दूसरा, भारत परमाणु खतरों से भयभीत नहीं होगा । तीसरा, हम आतंकवाद के अपराधियों को, आतंकवाद को पनाह देने वाली सरकारों से अलग नहीं पहचानेंगे । हम उनके संबंध में भी उसी प्रकार विचार करेंगे ।
३. मोदी का मन शांत है;किन्तु रक्त तो गर्म है !
पाकिस्तान कभी भी भारत के विरुद्ध सीधा युद्ध नहीं जीत सकता; इसीलिए उसने आतंकवाद को भारत के विरुद्ध शस्त्र बनाया है । पाकिस्तान इस तथ्य का विस्मरण हो गया है कि अब भारत माता का सेवक मोदी यहां सिर ऊंचा करके खडा है । मोदी का मन शांत है, ठंडा ही रहेगा; किन्तु मोदी का रक्त गर्म है । अब मोदी की धमनियों में रक्त नहीं, अपितु *गर्म सिंदूर प्रवाहित हो रहा है।
४. भारतीयों के रक्त से खेलना पाकिस्तान को अत्यंत महंगा पडेगा !
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान को प्रत्येक आतंकवादी आक्रमण का भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा। यह मूल्य पाकिस्तानी सेना एवं पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को चुकाना पड़ेगा । यदि पाकिस्तान के साथ कोई चर्चा होगी तो वह केवल पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर एवं आतंकवाद पर ही होगी । भारत का दृढ निश्चय है कि भारतीयों के रक्त से खेलना पाकिस्तान को बहुत महंगा पडेगा । विश्व की कोई भी शक्ति इस संकल्प से भारत को परावृत्त नहीं कर सकती ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari