सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के करकमलों से पुरस्कार प्रदान !

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी नगरी, १८ मई (समाचार) – हिन्दुत्व एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य कर अन्य हिन्दुओं के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने वाले ४ व्यक्तियों को सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के करकमलों से ‘हिन्दू राष्ट्र रत्न’, तो १८ व्यक्तियों को ‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी की वंदनीय उपस्थिति प्राप्त हुई ।
‘हिन्दू राष्ट्र रत्न’ पुरस्कार के सम्मानित व्यक्ति
पू. अधिवक्ता रवींद्र घोष, संस्थापक, बांग्लादेश मायनॉरिटी वॉच, बांग्लादेश

पू. काशीनाथ कवटेकर, पंचशिल्पकार, कर्नाटक

डॉ. सच्चिदानंद शेवडे, प्रख्यात प्रवचनकार, महाराष्ट्र

आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड

‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार के सम्मानित व्यक्ति
१. टी. राजा सिंह, हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक, तेलंगाना

२. श्री. प्रमोद मुतालिक, संस्थापक, श्रीराम सेना

३. श्री. अर्जुन संपथ, संस्थापक, हिन्दू मक्कल कत्छी (हिन्दू जनता पार्टी)

४. श्री. उदय माहुरकर, सेव कल्चर सेव भारत फाऊंडेशन, देहली

५. अधिवक्ता अरुण श्यामजी, माजी अतिरिक्त महाअधिवक्ता, कर्नाटक

६. अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सर्वोच्च न्यायालय

७. डॉ. कोनराल्ड एल्स्ट, हिन्दुत्वनिष्ठ लेखक, बेल्जियम

८. श्री. अनिलकुमार धीर, इंडियन नैशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज, ओडिशा

९. श्री. संजीव नेवर, संस्थापक, अग्नि समाज, देहली

१०. श्री. राहुल दिवान, संस्थापक, ‘सरयु ट्रस्ट’, देहली

११. श्री. नीरज अत्री, लेखक एवं विचारक, देहली

१२. डॉ. सुरेश चव्हाणके, प्रमुख संपादक, ‘सुदर्शन’ वृत्तवाहिनी

१३. रस आचार्य पू. धर्मयशजी महाराज, संस्थापक, धर्मस्थापनम फाऊंडेशन एवं परमधाम आश्रम, इंडोनेशिया

१४. अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर, सचिव, हिन्दू विधीज्ञ परिषद
१५. प्रबल प्रतापसिंग जूदेव, भाजप, छत्तीसगड

१६. घनपाठी आचार्य योगेश्वर बोरकर, गोवा

१७. कैप्टन प्रवीण चतुर्वेदी (निवृत्त), संस्थापक, प्राच्यम्

१८. श्री. चक्रवर्ती सुलीबेले, संस्थापक अध्यक्ष, युवा ब्रिगेड, कर्नाटक

‘हिन्दू राष्ट्र रत्न’ एवं ‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य !ये पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य बताते हुए सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने कहा, ‘‘देश में विविध क्षेत्रों में कार्य करने वालों को पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्मविभूषण, एवं भारतरत्न आदि विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है; परंतु हिन्दू धर्मजागृति एवं धर्मरक्षण करनेवालों को कोई भी पुरस्कार नहीं दिया जाता । आज सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के ८३ वें जन्मदिवस के अवसर पर हिन्दू धर्मवीरों को ‘हिन्दू राष्ट्र रत्न’ एवं ‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया । प्रत्येक वर्ष सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के जन्मोत्सव के अवसर पर ऐसे पुरस्कार दिए जाएँगे ।’ |
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !