
ओटावा (कनाडा) – कनाडा के आम चुनावों में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह तथा उनकी पार्टी की भयंकर पराजय हुई है । पराजय के बाद जगमीत सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है । उनकी पार्टी को केवल ७ सीटें प्राप्त हुई हैं । पिछली बार हुए चुनावों में इस पार्टी को २५ सीटें मिली थीं ।
पराजय के पश्चात् जगमीत सिंह ने कहा कि मैं खालिस्तानी आंदोलन को शिथिल नहीं होने दूंगा । जनता ने इस आंदोलन को स्वीकार नहीं किया । मैं निराश हूं; परन्तु भविष्य में भी मैं प्रयत्न करता रहूंगा ।
कनाडा में मार्क कार्नी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे

कनाडा के इस चुनाव में जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के पुनः सत्ता में आने की संभावना है । इस चुनाव में उनकी पार्टी को १६६ सीटों पर विजय प्राप्त होने की संभावना है । कनाडा में सरकार का निर्माण करने के लिए कुल १७२ सांसदों की आवश्यकता होती है । इसके लिए ट्रूडो की पार्टी को केवल ९ और सीटों की और आवश्यकता है । इस पार्टी के नेता तथा वर्तमान में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ही पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे । इस चुनाव में विरोधी पक्ष अर्थात् कंजरवेटिव पार्टी को १४५ सीटें प्राप्त हो रही हैं । यह पार्टी सत्ता से बहुत दूर है ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
‘शिप रीसाइक्लिंग’ (जहाज पुनर्चक्रण) में भारत विश्व में नंबर १ पर !