राज्य सरकार का ऐतिहासिक निर्णय !

मुंबई, २२ अप्रैल (वार्ता) – महाराष्ट्र सरकार ने २२ अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मछली पालन व्यवसाय को कृषि का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है । यह बैठक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मछली पालन व्यवसाय को १०० प्रतिशत कृषि का दर्जा देने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है । इस निर्णय के चलते राज्य सरकार की ओर से किसानों को जितने लाभ प्रदान किए जाते हैं, वे सभी लाभ अब राज्य के सभी मछुआरों को भी प्राप्त होंगे ।
🐟 Big Boost for Fishermen! 🚜🌊
Maharashtra Minister @NiteshNRane Announces Agricultural Status For Fisheries Sector ✅
Now, fishermen can avail facilities & concessions just like farmers! 🙌
This move is expected to boost production & livelihoods. 📈pic.twitter.com/oO4Bnhg9UD
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 22, 2025
राज्य के ४ लाख ८३ हजार मछुआरों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा । इसमें खारे और मीठे पानी में मछली पकड़ने वाले सभी मछुआरे शामिल हैं । महाराष्ट्र विधानसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों ने बार-बार यह मांग उठाई थी कि मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाए ।
इस निर्णय से मछुआरों को मिलने वाले प्रमुख लाभ !
१. जैसे किसानों को बीज, ट्रैक्टर, उपकरण आदि के लिए अनुदान मिलता है, वैसे ही मछली बीज, मछली आहार, एयर पंप आदि के लिए भी सरकार से अनुदान मिलेगा ।
२. कोल्ड स्टोरेज, बर्फ फैक्टरी आदि के लिए भी अनुदान प्राप्त होगा ।
३. फसल बीमा के समान ही मछली क्षति के लिए भी बीमा योजना का लाभ मिलेगा ।
४. सूखा, अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में कृषि हानि के समान मछली पालन में हुई हानि के लिए भी अनुदान प्राप्त होगा ।
५. किसानों को दी जाने वाली बिजली बिल में छूट का लाभ मछुआरों को भी मिलेगा ।
६. किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी मछुआरों को प्राप्त होगा ।
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Warship ‘INS Malvan’ : भारतीय नौसेना द्वारा ‘मालवण’ युद्धपोत के ‘वाघ नख’ (बाघ के नाखून) दर्शाए गए नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I