चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग का भारत से आवाहन!

बीजिंग (चीन) – भारत और चीन को ट्रम्प प्रशासन द्वारा लगाए गए आयात शुल्क से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ आना चाहिए। चीन-भारत आर्थिक और व्यापारिक संबंध पारस्परिक लाभ पर आधारित हैं। हम कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं क्योंकि अमेरिका आयात शुल्क का दुरुपयोग कर रहा है। भारत स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विकासशील देशों से इन चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होने का आवाहन किया है।
पोस्ट में यू जिंग ने आगे कहा कि व्यापारट युद्ध या आयात युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है। सभी देशों को आपसी संवाद के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। साथ ही,बहुपक्षवाद का समर्थन किया जाना चाहिए। ऐसा करते समय हमें मिलकर एकाधिकारशाही का विरोध करना होगा।
संपादकीय भूमिकाअमेरिका द्वारा चीन को सबक सिखाने के बाद चीन को भारत की याद आ रही है, अन्यथा चीन भारत को जितना हो सके उतना परेशान करने का प्रयास कर रहा है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि भारत इस आवाहन को नजरअंदाज कर देगा, क्योंकि चीन के आयात शुल्क से होने वाली हानि भारत के रास्ते में ही है! |
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !