Former NATO commander Richard Shirreff : रूस किसी भी क्षण विश्व युद्ध शुरू कर सकता है !

नाटो के पूर्व कमांडर रिचर्ड शिरेफ इनका दावा

(नाटो विश्व के २९ देशों का एक सैन्य संगठन है जिसे ‘उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन’ कहा जाता है)।

नाटो के पूर्व कमांडर रिचर्ड शिरेफ

लंदन (ब्रिटेन) – रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने का प्रयत्न शुरू है। अमेरिका इस युद्ध को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। इसी सन्दर्भ में एक ब्रिटिश जनरल ने तृतीय विश्वयुद्ध की चेतावनी दी थी। पूर्व नाटो कमांडर रिचर्ड शिरेफ ने कहा कि जब तक रूस अपनी विस्तारवादी नीति शुरू रखेगा, तब तक स्थायी शांति संभव नहीं होगी।

शिरेफ ने कहा, “अगर हमने रूस को रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए तो मेरा अनुमान है कि दो वर्षों में युद्ध छिड़ जाएगा।”उन्होंने कहा कि कई यूरोपीय देशों ने यूक्रेन में शांति दूत भेजने का वादा किया है। अतः अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके उपराष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका कोई सैन्य गारंटी नहीं देगा।

शिरेफ ने कहा कि यूरोप के पास रूस से सीधे सामना करने के लिए दो वर्षों का समय है। पुतिन का लक्ष्य बल्गेरिया से पोलैंड तक पूर्वी क्षेत्र को एक नए रूसी साम्राज्य में एकजुट करना है।