|

मोगा (पंजाब) – शिवसेना जिला अध्यक्ष मंगत राय मंगा की १३ मार्च की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में एक ११ वर्षीय लडका भी घायल हो गया। मंगत राय रात १० बजे गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध खरीद रहे थे। उसी समय बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी होते देख मंगत राय अपनी बाइक से भागने लगे तो हमलावरों ने उनका पीछा किया। एक गोली उन्हे लगी और वह बाइक से गिर गये। इसके बाद गोली चलाने वाले वहां से भाग गए। मंगत राय को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घायल बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मोगा पुलिस के अनुसार, मंगा का हाल ही में स्थानीय विरोधी दल के एक समूह के साथ झगड़ा हुआ था। यह घटना संभवतः उसी का परिणाम है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने इस बात से इनकार किया है कि यह हत्या आतंकवादी हमला था।
हेयर सलून के मालिक को गोली मारी गई
एक अन्य घटना में, मोगा के बगियाना बस्ती में एक नाई की दुकान पर रात करीब ९ बजे तीन लोग बाल कटवाने आए। उन्होंने दुकान मालिक देवेन्द्र कुमार पर २ गोलियां चलाईं। इसके बाद वे भाग गये। देवेन्द्र के पैर में गोली लगी है। उनका चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
संपादकीय भूमिकापिछले कुछ वर्षों से पंजाब में हिन्दू नेताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है। पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद फिर से बढ़ रहा है। राज्य और केन्द्र सरकारों को इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है ! |