
जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) – पिछले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में भव्य हिन्दू मंदिर के निर्माण के उपरांत, अब स्वामीनारायण संप्रदाय दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक और भव्य मंदिर बनाने जा रहा है । यहां के सबसे व्यस्त और सुंदर लैंसरिया कॉरिडोर में ३७ हज़ार वर्ग मीटर के क्षेत्र में मंदिर के निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है, और अगले ३ वर्षों में, यानी वर्ष २०२७ तक पूरा होने वाला यह मंदिर दक्षिण गोलार्ध का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर होगा ।
१. मंदिर के सांस्कृतिक परिसर का उद्घाटन संप्रदाय के वर्तमान गुरु महंत स्वामी महाराजजी की उपस्थिति में हुआ ।
२. दूसरे चरण में, २५०० वर्ग मीटर के परिसर में फैले पारंपरिक मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ होगा । यह मंदिर दक्षिण अफ्रीका में स्वामीनारायण संप्रदाय के मानवतावादी कार्यों का केंद्र होगा ।
३. संप्रदाय के दक्षिण अफ्रीका के प्रवक्ता हेमांग देसाई ने कहा कि अगर कोरोना काल में कोई बाधा नहीं आई होती, तो हमने यह मंदिर बहुत पहले बना लिया होता । भारत के जयपुर और तिरुपति सहित विभिन्न भारतीय शहरों से यहां देवताओं की मूर्तियां लाई गईं और उनकी प्राण प्रतिष्ठा भी की गई ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !