
पालघर – सनातन संस्था के श्रद्धास्थान प.पू. भक्तराज महाराज (इंदौर) की कृपाछत्र में प.पू. रामानंद महाराजजी के आशीर्वाद से, पालघर जिला के मोखाडा तालुका के मोरचोंडी में प.पू. भक्तराज महाराजजी के आश्रम में श्री मयूरेश्वर महादेव महाशिवरात्रि महोत्सव २५ फरवरी से मनाया जाएगा ।
मंगलवार २५ फरवरी को सायं ७.३० से ८ बजे आरती तथा रात्रि ८ से ९ बजे भोजन होगा । रात्रि ९ बजे, प.पू. भक्तराज महाराज द्वारा रचित भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
बुधवार, २६ फरवरी को महाशिवरात्रि है । इस अवसर पर प्रातः ९ बजे शिव पूजा एवं प.पू. भक्तराज महाराज की मूर्ति की पूजा की जाएगी । सुबह १० बजे, प.पू. भक्तराज महाराज की पादुकाओं की पालकी यात्रा निकाली जाएगी । सुबह ११ बजे कलश पूजन और ध्वजारोहण होगा, इसके उपरांत ११.३० बजे से दोपहर २ बजे तक प्रसाद वितरण होगा । सायं ७.३० से ८ बजे नित्य आरती होगी तथा ८ से ९ बजे तक प्रसाद होगा । रात्रि ९.३० बजे प.पू. भक्तराज महाराज द्वारा रचित भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
गुरुवार २७ फरवरी को प्रातः ११ बजे से दोपहर २ बजे तक महाप्रसाद (भंडारा) होगा । श्री. जयराम पांडुरंग कडू (मोरचोंडी) तथा श्री. छंदा दीक्षित ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होकर भजन एवं महाप्रसाद का लाभ उठाने का आवाहन किया है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !