प्रयागराज कुंभपर्व २०२५

प्रयागराज, २५ जनवरी (वार्ता.) – त्रिवेणी संगम सहित गंगानदी के घाटों पर अब तक १० करोड से भी अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है । सहस्रों साधु-संतों ने भी स्नान किया है । इस जल में श्रद्धालु पुष्प, नारियल और दीप अर्पण कर रहे हैं । कुछ निर्माल्य भी श्रीगंगा में प्रवाहित किए जा रहे हैं । गंगा में कूडा-कचरा न हो; इसलिए प्रशासन द्वारा समय-समय पर नदी में से फूल-पत्ते और कचरा निकाला जा रहा है । इसके साथ ही पानी की प्रतिदिन जांच हो रही है । प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्रतिदिन विविध घाटों के पानी का परीक्षण किया जा रहा है । गंगा का कूडा-कचरा ‘गंगा सेवादूतों’ द्वारा समय-समय पर निकाला जा रहा है ।

पानी सदैव स्नान के लिए योग्य बना रहे, इसके लिए विविध तंत्र अपनाए जा रहे हैं । शौचालयों का मल भूमि के निचली सतह तक न पहुंच पाए इसलिए उस पर तात्कालिक प्रक्रिया की जा रही है । इसके लिए विविध तंत्रज्ञान का उपयोग हो रहा है । शौचालय समय-समय पर स्वच्छ किए जा रहे हैं । नाले और गटरों का पानी नदी में न मिले, इसलिए फिलहाल तो वैसी व्यवस्था कर दी गई है । इस पानी पर पुन: प्रक्रिया की जा रही है ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi