पैरादीप (ओडिशा) – भारतीय समुद्र में घुसकर मछली पकडनेवाले ७८ बांग्लादेशी मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल ने बंदी बना लिया है । इस कार्यवाही के समय मछली पकडनेवाली २ नाव भी नियंत्रित की गई हैं । ‘एफ.वी लैला-२’ एवं ‘एफ.वी मेघना-५’ ऐसे इन नौकाओं के नाम हैं । उन्हें जांच के लिए पैरादीप बंदरगाह पर ले जाया गया है । भारत के समुद्र में घुसपैठ किए हुए बांग्लादेशी मछुआरों के विरुद्ध ‘सागरी क्षेत्र कानून १९८१’ के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है । (भारतीय सीमा में घुसपैठ करनेवाले शत्रुराष्ट्र के घुसपैठियों को ऐसा पाठ पढाएं की वे दोबारा कभी भारत की सीमा में घुसपैठ करने का दुःसाहस न करें ! – संपादक)
भारतीय तटरक्षक बल गश्ती लगाते समय मछली पकडनेवाली २ बांग्लादेशी नौका भारतीय सागरी क्षेत्र में घुस गई थी, ऐसा देखा गया । भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें पकड लिया । नौका से कुल ७८ लोगों को बंदी बनाया गया है । दोनों नौका बांग्लादेश में पंजीकृत हैं । इस प्रकरण में जांच चल रही है ।

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !