निजी गुप्तचर माइकल हर्शमैन से जानकारी मांगने हेतु सीबीआई अमेरिका से अनुरोध करेगा !

नई दिल्ली – बोफोर्स प्रकरण पुनः खोला जा सकता है । इस प्रकरण में अमेरिका के निजी गुप्तचर माइकल हर्शमैन से जानकारी मांगने के लिए केंद्रीय अन्वेषण विभाग (सीबीआई) बहुत शीघ्र अमेरिका के न्यायालय को अनुरोधपत्र भेजनेवाला है । हर्शमैन ने वर्ष १९८७ के ६४ करोड़ रुपए के (वर्तमान में लगभग १ सहस्र करोड रुपए के) बोफोर्स रिश्वतखोरी घोटाले की महत्त्वपूर्ण जानकारी भारतीय जांच विभागों को देने के लिए तैयार था ।
१. तत्कालिन राजीव गांधी सरकार के कार्यकाल में हॉवित्जर तोपों की आपूर्ति में स्वीडीश प्रतिष्ठान बोफोर्स के साथ किए गए १ हजार ४३७ करोड़ रुपए के समझौते में रिश्वत लेने का आरोप था ।
२. इस प्रकरण में दिल्ली उच्च न्यायालय ने वर्ष २००४ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दोष-मुक्त किया था । उसके एक वर्ष उपरांत न्यायालय ने इस प्रकरण में संदिग्ध हिंदुजा भाईयों सहित शेष आरोपियों पर लगाए गए सभी आरोप वापस लिए । न्यायालय ने वर्ष २०११ में कथित मध्यस्थ ओट्टावियो क्वात्रोची को भी दोष-मुक्त कर दिया था ।
३. अधिकारियों ने बताया कि अनुरोध-पत्र भेजने की प्रक्रिया इस वर्ष अक्टूबर में आरंभ हुई है । इस प्रक्रिया में लगभग ९० दिन लग सकते हैं । इस प्रकरण की जांच के लिए यह जानकारी प्राप्त करना, उसका उद्देश्य है
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !