धर्म संसद के संयोजक नीलकंठ महाराजजी की मुख्यमंत्री से मांग
रायपुर – छत्तीसगढ से रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों को सीमापार करने की मांग धर्म संसद के संयोजक नीलकंठ महाराजजी ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है । छत्तीसगढ में बडी मात्रा में होनेवाली अवैध घुसपैठ की ओर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ऐसी मांग भी उन्होंने सरकार से की है ।
नीलकंठ महाराजजी ने कहा, ‘रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमान छत्तीसगढ का वातावरण बिगाड रहे हैं । वे रेल पटरियों के आसपास की बस्तियों में बस गए हैं । वे नशीले पदार्थों का व्यापार, चोरी एवं हिंसा जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं । उनकी जांच कर उन्हें शीघ्रातीशीघ्र बाहर भेज दिया जाए ।’
संपादकीय भूमिकानीलकंठ महाराजजी को ऐसी मांग क्यों करनी पडती है ? सरकार को स्वयं ही घुसपैठियों को सीमापार करने हेतु कदम उठाना अपेक्षित है ! |

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !