|
नई दिल्ली – केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने २३ अक्टूबर को प्रमुख सामाजिक माध्यम संगठन ‘एक्स’ तथा ‘मेटा’ के साथ-साथ विमानन संगठनों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की । पिछले कुछ सप्ताह से विमानों को उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं । इस संदर्भ में हुई बैठक में सरकार ने पूछा कि आपने इन भयानक अफवाहों को रोकने के लिए क्या किया ? मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि इस बात के परिस्थितिजन्य प्रमाण हैं कि आप वास्तव में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं ।
१. पिछले ९ दिनों में १७० से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की चेतावनी मिलने के कारण एविएशन इंडस्ट्री को ६०० करोड़ रुपयों की हानि हुई ।
२. अकेले २२ अक्टूबर को ५० से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली । इनमें एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा आदि के विमान सम्मिलित हैं ।
३. केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने हाल ही में कहा था कि धमकी देने वालों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में सम्मिलित किए जा सकते हैं । इसके साथ ही ‘विमानन सुरक्षा नियम तथा नागरिक उड्डयन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम १९८२ में संशोधन करने की भी योजना है ।
४. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रमुख विक्रम देव दत्त को हाल ही में पद से हटाकर कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है । इस परिवर्तन को बम धमकियों से जोड़कर देखा जा रहा है ।

‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment