भाजपा के सांसद प्रदीप सिंह का हिन्दुओं से निवेदन

अररिया (बिहार) – स्वयं को हिन्दू कहने में लज्जा कैसी ? हम कहते हैं कि यदि आपको अररिया में रहना है, तो हिन्दू बनना होगा एवं हिन्दू जैसे रहना होगा । जब आपको अपने पुत्र या पुत्री का विवाह करना होगा, तब जाति ढूंढिएगा; पर जब हिन्दुओं की एकता का प्रश्न आता है, तब प्रथम हिन्दू बनिए , उसके पश्चात जाति की बात करिए। ऐसा विधान भाजपा के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में किया । इस संदर्भ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है ।
इस विधान पर सोशल मीडिया में आलोचना की गई । भाजपा से सम्बन्धित लोगों का कहना है कि यह विधान दो धर्माें के लिए नहीं , अपितु भांति – भांति में बंटे हुए हिन्दुओं को एकत्रित लाने के लिए है । दूसरी ओर विपक्षी दलों ने उन पर समाज के भाईचारे को समाप्त करने का आरोप लगाया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री