
भदोही (उत्तर प्रदेश ) – आजकल विद्यार्थियों के लिए तनाव एक विशेष संकट है । तनाव के कारण विद्यार्थी आत्महत्या जैसा गंभीर कदम भी उठाते हैं । इस संकट को देखते हुए भारत विकास परिषद भदोही शाखा के अध्यक्ष श्री. पंकज बरनवाल ने चौरी बाजार स्थित अनुराग पब्लिक स्कूल में संस्कार शिविर का आयोजन किया था । इसमें सनातन संस्था की श्रीमती प्राची जुवेकर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था । श्रीमती प्राची जुवेकर ने मार्गदर्शन करते हुए बताया कि मन की दुर्बलता के कारण तनाव आता है । साधना से मन सक्षम बनकर मन की दुर्बलता दूर होकर तनाव नहीं आता । कलियुग में नामजप ही साधना है ।
इस समय विद्यार्थी एवं शिक्षक भी उपस्थित थे । इस विषय की अनिवार्यता देखते हुए भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों ने उनके समूह के लिए भी कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी दर्शाई ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !