
उडुपी (कर्नाटक) – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर होनेवाले अत्याचार देखकर अत्यंत दुख हो रहा है । संपूर्ण हिन्दू समाज को जागृत होना चाहिए और विश्वशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। यही हमारे सामने एकमात्र पर्याय है, ऐसा विधान पेजावर मठ के स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ ने एक वीडियो द्वारा किया । स्वामी जी ने आगे कहा, “हमारे देश के सभी हिन्दुओं को भी अत्यंत चिंताग्रस्त होने का समय आया है । आज पडोसी देश में नहीं, तो अपने देश में भी हिन्दुओं पर आक्रमण बढे हैं ।
इसके विरोध में आवाज उठाने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है । ऐसी परिस्थिति में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागृत रहना चाहिए । सरकार पर निर्भर रहने की स्थिति नहीं । ईश्वर के चरणों में शरण जाकर ‘समाज, देश और विश्व में शांति और समृद्धि हो’, ऐसी प्रार्थना करेंगे ।”
संपादकीय भूमिकाभगवान से प्रार्थना करना, यह एक ही प्रभावी पर्याय है । साथ ही समष्टि स्तर पर प्रयास अर्थात हिन्दुओं को स्वयं सहित देश के सभी हिन्दुओं और विदेश में रहने वाले हिन्दुओं की रक्षा के लिए कृतिशील होना आवश्यक है ! |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री