ब्रिटेन के नवनिर्वाचित हिन्दू सांसद जीवन संधर का वक्तव्य

लंदन (ब्रिटेन) – कुछ दिन पूर्व ही ब्रिटेन (Britain) में हुए चुनावो में लॉफबरो (Loughborough) चुनावक्षेत्र से सांसद (MP) बने भारतीय वंश के जीवन संधर (Jeevun Sandher) चुनाव जीत गए हैं। कुछ दिन पूर्व ही दिए एक साक्षात्कार में सांसद संधर ने कहा, ‘मुझे भारत एवं ब्रिटेन के सत्तारूढ मजदूर दल में संबंध दृढ करने हैं। सार्वजनिक चुनाव में विजयी होने के उपरांत हमारा लक्ष्य भारत एवं हमारे देश के प्रवासी भारतीय समुदाय से संबंध सुधारने पर है।’ संधर पहली बार इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के लॉफबरो चुनावक्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए हैं। संधर का जन्म पूर्व के इंग्लैंड के ल्युटन नगर में हुआ। उनके माता-पिता पंजाब से ब्रिटेन गए थे।

जीवन संधर ने आगे कहा,
१. भारत एवं ब्रिटेन के मध्य महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही है। भारत के साथ व्यापार समझौते पर भी काम चल रहा है।
२. विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र रहे भारत के साथ हमारे संबंध में सुधार हो, जिससे दोनों देश बहुत कुछ साध्य कर सकेंगे, ऐसी हमारी इच्छा है।
३. मुझे भारतीय होने का एवं ब्रिटेन में मेरे सहयोग का गौरव है। ब्रिटेन में भारतीय संस्कृति काफी मात्रा में दिखाई देती है।
४. मैं एक वित्त विशेषज्ञ भी हूं तथा मेरा काम मेरे चुनावक्षेत्र के लोगों को अधिक धन मिले, यह है। इसके लिए मैं दागशून्य ऊर्जा में निवेश करने तथा लॉफबरो में समृद्धि लाने हेतु कार्य कर रहा हूं।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !