अगले ५ दिनों तक देश के २३ राज्यों में अत्यधिक वर्षा की संभावना !
नई देहली – भारतीय मौसम विभाग ने अगले ५ दिनों में देश के २३ राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण ८०० गांव जलमग्न हो गए हैं। देशभर में मॉनसून की वर्षा जारी है। उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन के कारण बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे ८३ घंटे बाद फिर से खोल दिया गया है। चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं।
Severe floods and rain in Uttar Pradesh; 800 villages affected
Heavy rain forecast in 23 states for the next 5 days !#MonsoonAlert #Landslides #Heavyrainfallpic.twitter.com/1f9AVcbOlc
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 13, 2024
देश भर में हाहा: कार !
१. बिहार में पिछले २४ घंटे में बिजली गिरने से २१ और लोगों की मृत्यु हुई है। जुलाई माह में अब तक अकेले बिजली गिरने से राज्य भर में ७० लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
२ असम में बाढ़ की स्थिति से १२ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ तथा बिजली गिरने से अब तक १०६ लोगों की मृत्यु चुकी है।
३.. हिमाचल प्रदेश में भी लगातार भारी वर्षा हो रही है।
४.मौसम विभाग ने ‘रेड, ऑरेंज एवं येलो अलर्ट’ (खतरे के विभिन्न स्तरों की चेतावनी) जारी किया है क्योंकि अगले पांच दिनों में देश के २३ राज्यों में विभिन्न स्थानों पर भारी से अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।
५. सिक्किम, बंगाल, गुजरात, मुंबई, कोंकण एवं गोवा में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। इसके अतरिक्त असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी वर्षा की खबर है।
६. राजस्थान के नागौर जिले के परबतसर में सबसे अधिक ८९ मिमी वर्षा दर्ज की गई, यद्धपि राज्य के धौलपुर जिले के सेपऊ में ६५ मिमी वर्षा मापी की गई। हिमाचल प्रदेश में १० सड़कें बंद हैं।


Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न