२ पुलिसकर्मी घायल

मुंबई – अवैध मद्य का स्टॉक लेकर तेज गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन का पीछा करते समय राज्य उत्पाद शुल्क विभाग का एक सरकारी वाहन पलट गया। इसमें राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के १ कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अज्ञात वाहन की खोज कर रही है। राज्य के उत्पाद शुल्क विभाग के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, ”संबंधित लोगों के विरोध मे कठोर कार्यवाही की जाएगी। विभाग पीड़ित परिवार की सहायता करेगा।
आधी रात के आसपास, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग का वाहन उस समय नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक खेत में पलट गया, जब गुजरात राज्य से नासिक तक मद्य का स्टॉक ले जा रहा एक वाहन अचानक बहुत पास से आगे निकला गया। (इससे पता चलता है कि अवैध मध्य तस्कर कितने उदंड है! – संपादक) इस दुर्घटना में ड्राइवर कैलास कस्बे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने वाहन को पकड़ने के लिए नासिक जिले में नाकाबंदी कर दी है।
आतंकवादी कसाब ने कारागृह में मटन बिरयानी मांगने का समाचार जानबूझकर फैलाया था ! – वरिष्ठ अधिवक्ता पद्मश्री उज्ज्वल निकम
आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें ! – Amit Shah
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !