न्याय व्यवस्था में परिवर्तन के लिए चलाया जाएगा आंदोलन ! – एडवोकेट घनश्याम उपाध्याय, अध्यक्ष, लॉयर्स फॉर जस्ट सोसाइटी, मुंबई

रामनाथी – डॉ. दाभोलकर हत्याकांड एक हत्या का प्रकरण है; लेकिन समस्त जांच एजेंसियों ने उसे अलग मोड़ दे दिया । यह प्रकरण सनातन साधकों को फंसाने के एकमात्र उद्देश्य से आरंभ किया गया था । इन प्रणालियों ने इस प्रकरण को उसी दिशा में एक ही पद्धति से आगे बढ़ाने का प्रयास किया । प्रकरण की जांच बहुत तनाव में की जा रही थी । ऐसे समय में न्यायाधीश निष्पक्ष नहीं रहता । इस प्रकरण पर उच्च न्यायालय की पैनी दृष्टि थी । इसलिए सभी पर उनका तनाव था । इस प्रकरण में आरोप पत्र प्रविष्ट किया गया था; लेकिन एक विरोधाभास था । इस प्रकरण को अदालत ने कई वर्षों तक खींचा तथा सनातन साधकों को इसकी बहुत पीड़ा सहनी पड़ी एवं सनातन संस्था की असीमित हानि हुई । हिंदुत्ववादी अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में न्याय व्यवस्था में परिवर्तन के लिए आंदोलन आरंभ किया जाएगा ।
Narendra Dabholkar case was a simple case of murder but it was given a colour of Hindu extremism and the whole system became biased and hostile towards us which is usually the case with many Hindu vs non Hindu cases
– Adv. Ghanshyam Upadhyay#Hindu_Legal_Force at Vaishvik Hindu… pic.twitter.com/fuYzmTdeaR— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 29, 2024
अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय ने आगे कहा कि आज न्यायालय में हिन्दू विरुद्ध गैर-हिंदू’ की लड़ाई चल रही है । आज के नक्सली तथा साम्यवादी विचारधारा के न्यायाधीश विलासपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं । उन्हें धर्म, संस्कृति अथवा मर्यादा किसीकी चिंता नहीं है । इन न्यायधीशों को धर्म का कोई ज्ञान नहीं है । यदि न्यायाधीश को न्यायशास्त्र, मर्यादा, धर्मशास्त्र, धर्म-अधर्म का ज्ञान हो तो वह उचित न्यायदान कर सकता है । राष्ट्र-विरोधी और धर्म-विरोधी लोगों का ‘इकोसिस्टम’ बहुत प्रभावी है । इससे निपटने के लिए अपने दबाव समूह को तैयार करना आवश्यक है ।
हिंदू राष्ट्र के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता ! – एडवोकेट संजीव पुनालेकर, सचिव, हिन्दू विधिज्ञ परिषद
डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में मुझे, विक्रम भावे तथा डाॅ. वीरेंद्र सिंह तावड़े को निर्दोष मुक्त कर दिया गया; लेकिन शरद कालस्कर तथा सचिन आंदुरे को दी गई सजा अन्यायपूर्ण है । हम इसके विरुद्ध उच्चन्यायलय में जायेंगे । हमें विश्वास है कि उच्चन्यायलय में उनकी निर्दोषता प्रमाणित होगी । यह झूठा प्रकरण हिन्दू समर्थक संगठनों की गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया था; लेकिन हम इस कारण से हिन्दुत्व का कार्य नहीं रोकेंगे ।’ कुछ राजनेताओं ने सत्ता के लिए हिन्दुओं को फंसाने का प्रयास किया । स्वार्थपूर्ण राजनीति के कारण ही हिन्दू विभाजित हो रहे हैं । मां सरस्वती देवी का अपमान करने वाले नेता को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में लिया गया। प्रत्येक राजनीतिक दल में ऐसे स्वार्थी नेता हैं । अधिवक्ता संजीव पुनालेकर ने कहा कि इन सबके विरुद्ध हिन्दुओं को एक साथ आकर हिन्दू राष्ट्र के लिए कार्य करने की आवश्यकता है । उनके भाषण को वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव में ‘वीडियो’ के माध्यम से दिखाया गया था ।
मैं सीबीआई जांच अधिकारी सुभाष रामरूप सिंह को सजा दिलाने का प्रयास करूंगा ! – विक्रम भावे, साधक सनातन संस्था

रामनाथी – सीबीआई के जांच अधिकारी सुभाष रामरूप सिंह ने मुझे झूठे आरोप में बंदी बनाया । सिंह ने मुझे बताया कि उसे दूसरे राज्य में एक प्रकरण के अंतर्गत बंदी बनाया जा रहा है । सुभाष रामरूप सिंह ने मेरे विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल (दायर) कर दिया । मैंने जमानत के लिए आवेदन किया; लेकिन मेरी जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई । मुझे झूठा बताकर जमानत देने से मना कर दिया गया कि मुझ पर आतंकवाद का आरोप है । इसलिए मुझे 2 वर्ष जेल में काटने पड़े, जबकि मैंने कोई अपराध नहीं किया था । बाद में न्यायालय ने मुझे निर्दोष मुक्त कर दिया ।
I was asked to falsely testify against Adv. Sanjeev Punalekar else face jail – Mr. Vikram Bhave @SanatanSanstha
📌 Highlights of Mr Bhave's talk at the Vaishvik Hindu Rashtra Adhiveshan on need of #Hindu_Legal_Force
🛑 My story of how I was implicated will seem to be something… pic.twitter.com/XydvVeRzsT
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 30, 2024
न्यायालय में प्रमाणित हुआ कि मुझे 2 वर्ष की जेल हुई जबकि कोई अपराध नहीं था । सीबीआई के जांच अधिकारी सुभाष रामरूप सिंह ने द्वेष की भावना से मेरे साथ अनुचित किया । ऐसे सुभाष सिंह को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करूंगा ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।