(कहते हैं) ‘बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुए आक्रमणों में, मंदिरों की तोडफोड एवं बलात्कार की घटनाएं हुई ही नहीं !’ – बांग्लादेश के विदेश मंत्री

बांग्लादेश सरकार अपनी लज्जा बचाए रखने के लिए इस प्रकार का असत्य दावा कर रही है, यह बताने के लिए किसी विशेषज्ञ की आवश्यकता नहीं है । जो विश्व ने देखा है, उसे सीधे अस्वीकार करना असत्यता ही है । हिन्दुओं को लगता है, कि भारत को विश्व समिति से इसकी जांच की मांग करनी चाहिए, जिससे सत्य संसार के सामने आ जाएगा !

पाक क्रिकेट टीम का विजय उत्सव मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाली जम्मू की वैद्यकीय महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाला

भारत में रहकर पाक का विजय उत्सव मनानेवालों को सरकार पाक में क्यों नही भेज देती ?

बांगलादेश में हिन्दुओं पर हुए आक्रमणों के विरोध में दिवाली के दिन भारत के हिन्दू कुछ समय के लिए दिए बंद करेंगे, ऐसी आशा ! – तस्लिमा नसरीन 

हिन्दुओं को सहायता करने के लिए प्रमाणिक रुप से प्रयास करने वाली तस्लिमा नसरीन का यह विचार अच्छा होगा, तो भी बांगलादेश में हिन्दुओं पर हुए आक्रमणों के लिए हिन्दुओं द्वारा दिवाली में दिए बंद करने की अपेक्षा सरकार पर दबाव निर्माण करना आवश्यक है !

‘फेसबुक’ कंपनी का नाम अब ‘मेटा’ !

फेसबुक के संस्थापन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकेरबर्ग ने कंपनी की वार्षिक सर्वसाधारण सभा में यह जानकारी दी ।

गुरुग्राम (हरियाणा) में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढने का विरोध प्रदर्शन करने वाले ३० हिन्दू पुलिस द्वारा बंदी बनाए गए !

पुलिस ने वास्तविक सार्वजनिक स्थानों पर नमाज की अनुमति कैसे दे दी ? इससे नागरिकों को होने वाले कष्ट का क्या ? अवैध गतिविधियों को संरक्षण प्रदान करने वाली पुलिस, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कैसे करेगी ?

कोडगु (कर्नाटक) के नवोदय विद्यालय के ३२ छात्र कोरोना से संक्रमित

ये सभी छात्र ९वीं से १२वीं कक्षा के हैं । विद्यालय का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हुआ है । इन सभी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है ।

(कहते हैं) ‘आने वाले समय में भारतीय सेना रशिया की सहायता के बिना पूर्ण क्षमता से काम नहीं कर सकती !’ – अमेरिका की एक संस्था की रिपोर्ट का मत

भारतीय सेना को कम आंकने वालों के सरकार को कान खींचने चाहिए !