जम्मू-काश्मीर में ३ आतंकवादियों की मृत्यु
जम्मू-काश्मीर में पिछले २४ घंटों में सुरक्षाबलों ने विविध मुठभेडों में ३ आतंकवादियों को मार गिराया । दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड में २, तो श्रीनगर में हुई मुठभेड में १ आतंकवादी मारा गया है । कुलगाम में मारे गए आतंकवादी के नाम हिजबुल कमांडर शिराज मौलवी और यावर भट्ट हैं ।