|
कोसीकलां (उत्तर प्रदेश) – यहां के पंजाबी मार्केट के वाहिद कुरेशी नामक दुकानदार ने प्लास्टिक थैली पर ‘पंजाबी मार्केट’ के स्थान पर ‘इस्लामिक मार्केट’ छाप दिया । यहां के आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी; परंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की । सामाजिक माध्यमों से थैलियों का विरोध आरंभ होने पर पुलिस पर दबाव आया और उन्होंने वाहिद कुरेशी को बंदी बनाया । शांति का भंग किए जाने के कारण यह कार्यवाही की गई । साथही नगर परिषद के राजस्व विभाग ने दुकान पर छापा मारकर २५ किलो थैलियां अधिग्रहित की ।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी निहाल सिंग ने कहा कि किसी भी मार्ग, परिसर अथवा बाजार के नाम में परिवर्तन करने का अथवा रखने का अधिकार केवल नगर परिषद का है । वाहिद कुरेशी के इस कृत्य से शांति भंग हुई थी । दुकानदार को नोटीस भेजा गया है तथा ३ दिनों में उत्तर की मांग की गई है । इसके उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।
संपादकीय भूमिका
|

पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !
Bhopal Terror Module : ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के ‘मिशन-२०४७’ के अनुसार समस्त आतंकवादी बाहर आकर सत्ता उलट देंगे !
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा राज्यों के पश्चिमी घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए जाने की संभावना