भारत के निर्यात में पूर्व की अपेक्षा वृद्धि !
ढाका (बांग्लादेश) – मालदीव की भांति ही बांग्लादेश में ‘इंडिया आऊट’ अभियान चलाने का ‘बांग्लादेश नैशनालिस्ट पार्टी’ (बी.एन.पी.) नामक विरोधी पार्टी का प्रयास पूर्णतः असफल रहा है । ‘बांग्लादेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के मुहम्मद अब्दुल वाहिद ने कहा, ‘इंडिया आऊट’ अभियान का व्यवसाय पर कुछ भी परिणाम नहीं हुआ ।’
Opposition party’s ‘#indiaout ‘ campaign fails in #Bangladesh !
— Increase in India’s exports compared to earlier !#sheikhhasinaspeech #Politics
Image Credits : @ANI pic.twitter.com/UNtqFW95Io
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 25, 2024
१. वैश्विक बैंक के मत में वर्ष २०२१-२२ में बांग्लादेश के कुल आयात में से १२ प्रतिशत आयात भारत से होता था । अब वह १६ प्रतिशत तक बढ गया है ।
२. बांग्लादेश के भारतीय दूतावास के मत में कपास (रूई), धागे एवं अन्य दैनंदिन जीवनावश्यक वस्तुएं जैसे औद्योगिक कच्चे माल का आयात पिछले ३ वर्षों में तेज गति से बढ गया है ।
३. बांग्लादेश में चुनाव के पूर्व भारत से बेनापोल एवं पेट्रापोल बंदरगाहों पर २०० से २५० ट्रक्स की आय होती थी; परंतु अब प्रतिदिन ४०० से ४५० ट्रक्स माल की आय होती है ।
४. ढाका के चांदनी चौक एवं न्यू मार्केट भारतीय कपडों के लिए विख्यात हैं । व्यापारियों का कहना है कि चुनाव के उपरांत भारतीय वस्तुओं के विक्रय में वृद्धि हुई है ।
बांग्लादेश में भारत द्वारा निर्यात होनेवाली वस्तुएं !
बांग्लादेश के लोग अपनी दैनंदिन आवश्यकता के लिए भारत द्वारा भेजी गई वस्तुओं पर निर्भर रहते हैं । इस में शाक-सब्जियां, तेल, सौंदर्य प्रसाधन, कपडे, मोबाईल एवं वाहन समाहित हैं । बांग्लादेश के लोग बडी संख्या में भारत द्वारा निर्यात अलंकार, ‘फैशनेबल’ कपडे जैसी महंगी वस्तुएं क्रय करते हैं ।

Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।