वासानंध के दुष्कृत्य का समर्थन करने वाली उसकी बेटी को ८ माह का कारावास

वसई – ठाणे सत्र न्यायलय ने, स्कूल बस में ४ वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के प्रकरण में, बस चालक तथा महिला सहायक को दोषी ठहराया है । चालक को ५ वर्ष सश्रम कारावास का दंड सुनाया गया है, जबकि महिला सहायक को ८ महीने कारावास का दंड सुनाया गया । डेनिस लुईस (आयु ६३) चालक है तथा उसकी बेटी जेनोविया मथाइस (आयु ३२) सहायक है । यह घटना वर्ष २०१९ में मीरा रोड पर हुई थी ।

डेनिस को यौन उत्पीड़न के आरोप में बंदी बनाया गया था । सच्चाई जानते हुए भी मैथियास ने इसे छिपाकर उसका समर्थन करने का प्रयास किया; लेकिन कुछ दिनों उपरांत पुलिस ने उसे भी बंदी बनाया । आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए जाने के उपरांत उक्त निर्णय सुनाया गया । पुलिस ने कहा कि पीड़ित लड़की द्वारा अदालत में दी गई गवाही महत्वपूर्ण होने से आरोपियों के विरुद्ध आरोप प्रमाणित करने में सहायता मिली ।
संपादकीय भूमिकावासानंध लोगों के कुकर्मों का समर्थन कर उनके संबंधी, एक प्रकार से ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर पर्दा डालते हैं । इसलिए लोगों का मानना है कि ऐसे लोगों को कड़ा दंड मिलना चाहिए! |
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश