राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण, तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अर्जुन के रूप में दिखाया !
कानपुर (उत्तर प्रदेश) – कांग्रेस के नेता राहुल गांधी २१ फरवरी को उनकी ‘भारत जोडो न्याय यात्रा’ की पृष्ठभूमि पर कानपुर पहुंचे थे । उनके स्वागत के लिए पूरे नगर में बडे फलक एवं भीत-पत्रक लगाए गए थे । राहुल गांधी की सभा घंटाघर चौक में होनेवाली थी । उसके लिए लगाए गए बडे फलक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण, तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है । राहुल गांधी महाभारत के श्रीकृष्ण के समान रथ के सारथि बने हैं, तो अजय राय अर्जुन के रूप में धनुष-बाण लेकर पीछे बैठे हैं । कांग्रेस के स्थानीय नेता संदीप शुक्ला ने यह फलक लगाया है । संदीप शुक्ला ने कहा, ‘जिस प्रकार श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन महाभारत का युद्ध जीत गए, उसी प्रकार राहुल गांधी भी भाजपा के विरुद्ध चुनाव जीत जाएंगे । उत्तर प्रदेश में वे अजय राय के सारथि बने हैं ।’ (हिन्दू द्वेषी कांग्रेस को चुनाव समीप आने पर रामायण अथवा महाभारत का स्मरण होता है, यह ध्यान रखें ! – संपादक)
#WATCH | Kanpur, UP: Congress workers put up posters showing Congress leader Rahul Gandhi as ‘Lord Krishna’ and UP Congress Chief Ajay Rai as ‘Arjun’ before the Bharat Jodo Nyay Yatra reaches Kanpur today pic.twitter.com/fzQt6fmcrk
— ANI (@ANI) February 21, 2024
| उक्त चित्र एवं वीडियो प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक हिन्दू धर्म, हिन्दुओं के देवता एवं परंपराओं का भिन्न भिन्न माध्यमों द्वारा अपमान किया है । इस पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व अब हिन्दू नष्ट करेंगे ! |

( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।