
महेश्वर (मध्य प्रदेश) – अद्वैत यूथ क्लब व सप्तमातृका आश्रम ने नर्मदा तट पर तीन दिवसीय युवा जागरण शिविर का आयोजन किया था । शिविर में पूज्य संतश्री स्वामी समानंदगिरिजी व स्वामी आशुतोष भारतीजी का सान्निध्य शिविरार्थियों को मिला । शिविरार्थियों से वैदिक दिनचर्या का पालन करवाकर उन्हें सनातन धर्म-संस्कृति के महत्त्व से अवगत करवाया गया । शिविर के माध्यम से युवाओं ने अध्यात्म का महत्त्व जाना ।
संतों ने विभिन्न विषयों पर युवाओं का मार्गदर्शन किया । आशुतोष स्वामीजी के माध्यम से वेदांत के सिद्धांतों के बारे में जानने को मिला । शिविर में स्वामी समानंदगिरिजी ने बताया कि ईश्वरीय तत्व को जानकर ब्रह्म में विलीन हो जाना ही मनुष्य का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए ।
स्वामीजी ने धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष के बारे में भी रुचिकर तरीके से बताया ।
शिविरार्थियों का अभिमत – अध्यात्म अध्ययन से अधिक अनुभूति का विषय है । नर्मदा तट पर बैठकर सनातन के प्रवाह को समझने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है ।
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।