|

कोपनहेगन (डेनमार्क) – यूरोपीय देश डेनमार्क में सार्वजनिक स्थानों पर कुरान जलाने के कृत्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है । ‘रायटर्स’ वृत्त संस्था द्वारा दी जानकारी के अनुसार मुसलमान देशों से बढ रहे तनाव अल्प करने के लिए डेनमार्क संसद ने यह कानून पारित किया । कानूनमंत्री पीटर हमलगार्ड ने कहा कि जुलाई २०२३ के उपरांत ५०० से अधिक आंदोलन हुए, जिसमें कुरान अथवा इस्लाम का ध्वज जलाया गया । इन कृत्यों के कारण डेनमार्क के अन्य देशों से संबंध, हित और सुरक्षा को खतरा निर्माण हो सकता है । इस कारण यह कानून बनाया गया है ।
१७९ में से ९४ सांसदों का कानून को समर्थन !
डेनमार्क की संसद में ५ घंटे हुई चर्चा के उपरांत १७९ में से ९४ सांसदों ने अर्थात ५२% सांसदों ने इस कानून का समर्थन करते हुए उसके पक्ष में तथा ७७ सांसदों ने कानून के विरोध में मतदान किया । सरकार ने बताया कि नए कानून के अनुसार कुरान अथवा कोई भी धार्मिक ग्रंथ फाडना, जलाना, सार्वजनिक स्तर पर इसका अपमान करना अथवा ऐसी कृत्यों का वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करना, इस पर प्रतिबंध होगा ।
जुलाई २०२३ में डेनमार्क में कुरान जलाए जाने की घटना पर इराक में डेनमार्क के दूतावास पर आक्रमण करने का प्रयास हुआ था । इस पर डेनमार्क ने उसकी सीमा पर सुरक्षा बढाई थी । साथ ही सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये, पाकिस्तान के साथ अनेक मुसलमान देशों ने डेनमार्क पर टिप्पणी की थी ।
ऐसा कानून बनाना यह अभिव्यक्ति स्वतंत्रता पर आघात ! – विरोधी सांसदों के मत
‘डेनमार्क डेमोक्रेट्स पार्टी’ के नेता इंगर स्टोजबर्ग ने कहा कि, ऐसा कानून बनाने से इतिहास में डेनमार्क की निंदा की जाएगी । प्रश्न ऐसा है की, अभिव्यक्ति स्वतंत्रता पर प्रतिबंध हमने निश्चित किया है या बाहरी शक्तियों ने ऐसा करने के लिए हमें विवश किया है । यह कानून तोडने वाले को २ वर्षों के कारावास सहित आर्थिक दंड भी भरना होगा । पडोसी देश स्वीडन में भी ऐसा कानून बनाए जाने की संभावना व्यक्त की गई है ।
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा