
मुझफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश के मुझफ्फरनगर जिले के एक मदरसे में अल्प आयु के एक छात्र पर यौन अत्याचार होने की घटना हाल ही में सामने आई । इस प्रकरण में पुलिस ने धार्मिक शिक्षा देनेवाले मौलाना इजरायल को बंदी बनाया है । पीडित छात्र की आयु १८ वर्ष बताई जा रही है । आरोपी मौलाना ने इसका अश्लील वीडियो भी बनाया था । आरोप है कि मौलाना ने अन्य छात्रों के साथ भी अश्लील कृत्य किया है ।
पीडित छात्र के परिवाद के अनुसार लगभग ३ वर्ष पहले उसने मदरसे में शिक्षा हेतु प्रवेश लिया था । मौलाना इजरायल ने फुसलाकर छात्र को अपने जाल में फंसाया । तदुपरांत वह छात्र पर यौन अत्याचार करने लगा । मौलाना के इस कृत्य का छात्र ने विरोध किया, तब मौलाना ने उसकी हत्या करने की धमकी दी । इससे भय के मारे पीडित छात्र चुप रहा और मौलाना ने ३ वर्ष यौन अत्याचार करना जारी रखा । अंत में पीडित छात्र ने मौलाना के विरुद्ध पुलिस में परिवाद लिखवाया । पुलिस ने मौलाना इजरायल पर ‘पॉक्सो’ कानून के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किया है । इस घटना की जांच चल रही है ।
संपादकीय भूमिकामौलानाओं की वासनाओं का शमन करने के केंद्र बने मदरसे ! सरकार ऐसे मदरसे तत्काल बंद कर दोषी मौलानाओं को आजन्म कारागृह में बंदी बनाकर रखें ! |
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दुओ को विभाजित करने के लिए दूसरा रास्ता चुनना होगा ।” – Maulana Sajjad Nomani
RSS Office Attack : रांची (झारखंड) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए आक्रमण के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का हाथ होने की आशंका !
देवस्थान इनाम भूमियों के संदर्भ में प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति में देवस्थानों के प्रतिनिधियों का अंतर्भाव !
भित्तिपत्रक लगाने वाली महिला अधिकारी का स्थानांतरण ! – नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।