२ आरोपी बंदी बनाए

मुंबई – यहां भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के एक क्वार्टर में १९ वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अजीत कुमार यादव (२६ वर्ष) और प्रभाकर यादव (३० वर्ष) को बंदी बनाकर प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है । मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत उन्हें २० नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है । पुलिस ने शीत पेय के नमूने एकत्र कर सत्यापन के लिए भेज दिए हैं ।
१. पीड़िता कॉमर्स की पढ़ाई करती है तथा अपनी मां तथा बहन के साथ पालघर में रहती है; चूँकि उसके पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं, इसलिए वह उनसे मिलने के लिए मुंबई आई थी ।
२. अजीत कुमार यादव पीड़िता को जानता था. वह सेंटर में काम करने वाले एक कर्मचारी का बेटा है । उसके माता-पिता शहर से बाहर गए थे इसलिए उसने अपने एक मित्र को अपने घर बुलाया था । पीड़िता भोजन पकाने का सामान लेने के लिए अजीत के घर गई थी । तब उन दोनों ने पीड़िता को कुछ मिलाकर शीतपेय दिया । जिसे पीने के उपरांत वह बेहोश हो गई । जिसका लाभ उठाकर उन दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । कुछ देर में होश आने के उपरांत उसे बोध हुआ कि उसके साथ क्या हुआ है । (युवतियों, परिचितों से भी सावधान रहें ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकासरकार को ऐसे बलात्कारियों को मौत की सजा दिलाने का प्रयास करना चाहिए । ऐसा दंड मिलने पर ही वासनांध लोगों के मन में भय रहेगा ! |
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
Bharuch Jama Masjid Row : भड़ौच (गुजरात) स्थित जामा मस्जिद के भूगर्भ (तहखाने) में देवताओं की मूर्तियां प्राप्त हुईं !