लव जिहाद रोकने का प्रयास

नई देहली – भारतीय न्याय संहिता विधेयक की धारा ६९ के अनुसार बातों में फंसाकर अथवा विवाह का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाने को बलात्कार समान मानने का प्रस्ताव है । ऐसे प्रकरणों में १० वर्ष के कारावास सहित आर्थिक दंड का भी प्रावधान है । इस धारा में ‘वैवाहिक स्थिति’ को छुपाने का भी समावेश करने की सिफारिश केंद्रीय गृहमंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने किया है । इसे ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध कठोर प्रावधान बताया जा रहा है । समिति ने बताया कि, ऐसे अनेक प्रकरण न्यायालय में आए हैं । संसद में प्रस्तुत किए जानेवाले भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरी संरक्षण संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक पुनरावलोकन के पश्चात ४ दिसंबर से आरंभ होनेवाले संसद के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किए जाएंगे ।
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस